कल तक नये एसपी प्रफुल्ल ठाकुर सम्हाल सकतें है पदभार……..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

प्रदेष के गृह विभाग ने प्रदेश के 09 आइपीएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। जिसके कोरिया जिजे के साथ साथ सात अन्य जिलों के एसपी के प्रभार बदले गए हैं। जिसमें कोरिया एसपी संतोष सिंह को राजनांदगांव एसपी और प्रफुल्ल ठाकुर को धमतरी से कोरिया एसपी पदस्थ किया गया है। जिसके द्धारा बुद्धवार या गुरुवार को पदभार ग्रहण की संभावना जताई जा रही है। जिले के नए पुलिस कप्तान कोरिया जिले से पहले महासमुंद रायपुर सहित अन्य स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं ।

इस दौरान उनकी प्रथम पोस्टिंग राज्य के डीएसपी सीएम सुरक्षा के पद पर हुई थी उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि के संबंध में बताया जा रहा है कि उनके परिवार में उनके अतिरिक्त और भी लोग पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं वहीं उनके दादा व पिता विधायक रह चुके है। कोरिया जिले से उनके चचेरे भाई गंभीर सिंह ठाकुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

एसपी संतोष सिंह ने जताया आभार
वही पर वर्तमान कोरिया एसपी ने कहा कि मीडिया के लोगों का मुझे और मेरी टीम को बेहद सकारात्मक सहयोग मिला। पुलिसिंग की कार्यवाहियां विशेषकर निजात अभियान आपके सहयोग से एक सफल परिणाम वाला अभियान बन सका। मैं भविष्य में सम्पर्क हेतु राजनांदगाँव के सरकारी नंबर 9479192100 के साथ व्यक्तिगत नम्बर 6261098575 पर उपलब्ध रहूँगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours