भाजपा के कददावर नेता व पूर्वमंत्री जिन्होने अपनी राणनिति से बहुमत न होने के बाद भी कुर्सी हासिल का चमत्कार करा देनेे वाले भैयालाल राजवाडे ने बैकुंठपुर नगर पालिका अध्यक्ष और शिवपुर चरचा में उपाध्यक्ष पद के चुनाव में क्रास वोटिंग को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा जांच कमेटी गठित करने पर प्रतिक्रिया सिर्फ नौटंकी है। कांग्रेस यह सत्य स्वीकार कर ले कि यह कांग्रेसी सत्ता संघर्ष का नतीजा है। इसके लिए कोई मंत्री शिव डहरिया या मोहन मरकाम नहीं बल्कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही जिम्मेदार हैं। बैकुंठपुर और चरचा में तभी यह परिणाम तय हो गया था, जब वहां चुनाव प्रभारी बनने से स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इंकार कर दिया था। अभी तो सत्ता संघर्ष ने गुल खिलाना शुरू किया है। बैकुंठपुर और चरचा तो ट्रेलर है, पूरी पिक्चर दो साल बाद रिलीज हो जाएगी। छल-बल से नगरीय निकाय चुनाव जीतने की साजिश रचने वाले भूपेश बघेल को आइना दिखा दिया तो वे हवा में उड़ते-उड़ते जमीन पर आ गए। उनकी खीझ बता रही है कि हकीकत का सामना करने की उनकी फितरत नहीं है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का सपना देख रहे बघेल खबरदार हो जाएं कि उनका ताश का महल भरभराकर गिरने का समय आ गया है।
कोरोना प्रबंध में फिर फेल हुई राज्य सरकार
प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कोई तैयारी नहीं है। न ही प्रदेश सरकार ने पिछली लहर से कोई सबक लिया है। जो हालत कोरोना को लेकर प्रदेश की जनता ने देखा है, उसे लेकर भी सरकार को कोई चिंता नहीं हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैठक केवल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को खुश करने के लिए बैठक कर रहे हैं। यह कहना है प्रदेष के पूर्व मंत्री व भजपा नेता भैयालाल राजवाडे का। उन्होंने कहा कि कोरोना के नाम पर केवल भ्रष्टाचार करना प्रदेश सरकार की पहली प्राथमिकता बन चुकी है। जबकि प्रधानमंत्री लगातार देश में टीकाकरण से लेकर कोरोना के बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। जिस अभियान को प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजनीतिक चश्मे से देखते हुए खुद को दूर रख लिया है, जिससे प्रदेशवासियों को नुकसान हो रहा है। 13 से 18 आयु वर्ग के लिए जो टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है, उसे युद्ध स्तर पर पूरा करने की जरूरत है। इस दिशा में प्रदेश की सरकार क्या कर रही है।
as

+ There are no comments
Add yours