छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के पदाधिकरियो ने किया सीएम व कृषिमंत्री से मुलाकात…..

Estimated read time 1 min read

गत दिवस छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष मिथलेश साहू अपने कार्यकारणी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे एवं खाध मंत्री अमरजीत भगत से सौजन्य मुलाकात की एवं एवं नव वर्ष 2022 की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रांताध्यक्ष मिथलेश साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आश्वासन दिया कि हमारा संघ छत्तीसगढ़ सरकार के साथ है एवं कृषि विभाग की योजनाओं को ग्राम के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु प्रतिज्ञाबद्ध है। उक्त अवसर पर प्रांताध्यक्ष के साथ प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव (कोरिया), प्रांतीय महामंत्री अदित नंदन यादव (सरगुजा), महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष साक्षी वर्मा (कोरबा) एवं अन्य प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours