कोरिया जिले में हुआ कोरोना विस्फोट 3 स्टापो के बाद 37 बच्चे हुए कोरोना पॉजेटिव…….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिले के चिरिमिरी में आज कोरोना विस्फोट हुआ जहा पर कल 3 स्टापो के साथ आज स्कूल के 37 बच्चो कोरोना पाजेटिव हो गये। खबरे लगते ही जिला प्रशासन में हडकंप मच गया । कोरिया कलेक्टर खुद उच्च अधिकरियो समेत स्वामी आत्मानंद स्कूल रवाना हुए। कलेक्टर के निर्देश पर सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण, सभी बच्चों को मेडिसिन किट के साथ भेज गया होम आइसोलेशन पर, जिला प्रशासन की सक्रियता से रीजनल हॉस्पिटल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी तैयारियां सुनिश्चित


स्वामी आत्मानंद स्कूल में कोरोना वायरस संक्रमण की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्याम धावड़े ने सीईओ जिला पंचायत एवं सीएमएचओ को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने निर्देशित किया। कलेक्टर के निर्देश पर सीईओ जिला पंचायत ने स्वामी आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
संक्रमण की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल में आज सभी 247 बच्चों की जांच की गई। जांच में 35 बच्चे संक्रमित पाए गए। सभी बच्चों को मेडिसिन किट के साथ 14 दिनों के होम आइसोलेशन में भेजा गया है। इसके साथ ही स्कूल को सील किया जा रहा है।


जिला प्रशासन की सक्रियता से रीजनल हॉस्पिटल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी तैयारियां सुनिश्चित कर ली गयी हैं। सीईओ जिला पंचायत कुणाल दुदावत ने सीएमएचओ व जिला स्वास्थ्य सलाहकार डा प्रिंस जायसवाल के साथ रीजनल हॉस्पिटल पहुंचकर सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने गोदरीपारा में बनाये गए कन्टेनमेंट ज़ोन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरमिरी पहुंचकर स्वास्थ्य अधिकारियों को सभी सुविधाएं दुरुस्त करने और चिकित्सकों को ऑन कॉल उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours