कलेक्टर कोरिया श्याम धावड़े के द्वारा आयुक्त, नगर पालिक निगम चिरमिरी से प्राप्त प्रस्ताव पर नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड कमांक 24 एसईसीएल की डीएव्ही स्कूल कॉलोनी बरतुंगा चिरमिरी में 02 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुये, नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड कमांक 24 एसईसीएल की डीएव्ही स्कूल कॉलोनी बरतुंगा चिरमिरी के पास निर्धारित परिधि क्षेत्र को 14 दिवस 17 जनवरी 2022 तक के लिए कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसमें पूर्व दिशा में खाली मैदान, पश्चिम दिशा में मुख्य द्वार, उत्तर दिशा में डीएव्ही शिक्षक कॉलोनी तथा दक्षिण दिशा में खाली मैदान तक का क्षेत्र शामिल है।
इसी तरह कलेक्टर के द्वारा आयुक्त, नगर पालिक निगम चिरमिरी से प्राप्त प्रस्ताव पर नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड कमांक 31 शास्त्री वार्ड, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल गोदरीपारा चिरमिरी में 37 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुये, नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड कमांक 31 शास्त्री वार्ड, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल गोदरीपारा चिरमिरी के पास निर्धारित परिधि क्षेत्र को 14 दिवस 17 जनवरी 2022 तक के लिए कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसमें पूर्व दिशा में गहरी खाई जंगल पूर्व क्षेत्र, पश्चिम दिशा में खाली मैदान जंगल पश्चिम क्षेत्र, उत्तर दिशा में खाली मैदान उत्तरी क्षेत्र तथा दक्षिण दिशा में खाली मैदान दक्षिणी क्षेत्र तक का क्षेत्र शामिल है।
इसी क्रम में कलेक्टर श्री धावड़े के द्वारा आयुक्त, नगर पालिक निगम चिरमिरी से प्राप्त प्रस्ताव पर नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड कमांक 34 अहिल्या वार्ड एसईसीएल ऑफिसर कॉलोनी गोदरीपारा चिरमिरी में 02 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुये, नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड कमांक 34 अहिल्या वार्ड एसईसीएल ऑफिसर कॉलोनी गोदरीपारा चिरमिरी के पास निर्धारित परिधि क्षेत्र को 14 दिवस 17 जनवरी 2022 तक के लिए कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसमें पूर्व दिशा में बाउण्ड्रीवाल, पश्चिम दिशा में कॉलोनी की बाउण्ड्रीवाल, उत्तर दिशा में श्री बालकृष्ण की गली तथा दक्षिण दिशा में पुराना गोदरीपारा मार्ग सड़क तक का क्षेत्र शामिल है।
आम नागरिकों की उक्त क्षेत्रों में सामान्य रूप से आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी। उपरोक्त तीनों कन्टेनमेंट जोन के प्रभारी अधिकारी के रूप में विप्लव श्रीवास्तव, प्रभारी तहसीलदार चिरमिरी, जिला कोरिया, (मो.नं. 7879768511) को नियुक्त किया गया है।
as


+ There are no comments
Add yours