नई सरकार को शहर को संवारने का जिम्मा मिलने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष ने शहर की कमान संभाल ली। नगरपालिका परिषद की जिले की अब तक की सबसे युवा महिला अध्यक्ष लालमूनि यादव ने गत दिवस को कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद अधिशासी अधिकारी व अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। अध्यक्ष का फोकस स्वच्छता पर रहा।
उन्होंने सफाई अभियान, वार्डवाइज सफाई कर्मचारियों की स्थिति और जो टेंडर हुए हैं उसकी स्थिति और वित्तीय स्थिति की जानकारी ली। उन्होने हमसे बातचीत में आगामी पाच वषो्र में षिवपुर-चरचा नगर पालिका के लिए अपनी प्राथमिकताओ के सबंध में बाातचीत करते हुए बताया कि नगरपालिका परिषद अपने संसाधनों से वित्तीय स्थिति मजबूत करे और सभी नागरिकों को बेहतर सुविधा दी जा सके।
डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर जोर दिया जाएगा। सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर शहर को कूड़े से मुक्ति दिलाई जाएगी। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को और भी प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की, कहा कि शहरवासी कूड़ा सड़क पर न फेंके, उनका उचित निस्तारण करें।
नए जोश और नई उमंग से नई सरकार लबरेज है। पहले ही दिन अध्यक्ष ने वार्डवाइज मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। अध्यक्ष ने कहा कि जनसुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। शहर में मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश नगरपालिका अध्यक्ष ने दिए। कहा कि मार्ग प्रकाश के लिए एलईडी लगाई जाए। जहां पर लाइट खराब है उसे तुरंत बदला जाए।
कहा कि पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाया जाएगा। वार्डों के लिए अलग से कार्ययोजना बनाई जाएगी और सबसे पहले वहां पर मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा। सभासदों के साथ बैठक कर सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। वार्डों के लिए काफी काम करना है इसके लिए जनता का भी सहयोग चाहिए।
नगरपालिका अध्यक्ष ने चहुंमुखी विकास, सुंदरीकरण और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना बनाने की बात कही। कहा कि पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा और शहर को हरा भरा करने के साथ साफ-सुथरा रखा जाएगा।
as


+ There are no comments
Add yours