जिले में कोरोना के कारण दो बार लॉकडाउन के तमाम अनुभव ने लोगो को जानरुक नही किया किन्तु जमाखोरो व कालाबाजारीयो को जरुर बहुत सीखा दिया है। यही कारण है कि एक बार फिर से जिले में कोरोना के बढ़ते मामले एवं लाकडाउन की आशंका से बैकुन्ठपुर समेत जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों में जमाखोरी और कालाबाजारी फिर से शुरू होने की खबरे आने लगी है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में जमकर लूट मची हुई है। खाद्य पदार्थाे की जमाखोरी की जा रही है। किराना दुकानों में गुड़ाखू एवं जर्दायुक्त गुटखों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दिया गया है। वर्तमान में गुड़ाखू दुकानों में नही मिल रहा है, जहां मिल रहा है वहां उपभोक्ताओं को अनाप-शनाप दर पर बेचा जा रहा है। जर्दायुक्त गुटखा जिसकी कीमत 5 रुपये होती है उसे दुकानदारों द्वारा 20 रुपये का 3 गुटखा दिया जा रहा है। खाद्य विभाग के नियमों के विपरीत खाद्य पदार्थों का विक्रय किया जा रहा है। आम लोगों की जेब पर जमाखोरी का डाका डाला जा रहा है।
ऐसे दुकानदार पर खाद्य विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया जाना विभाग की निष्क्रियता को दर्शाता है। आने वाले समय में ओमिक्रोन के मद्देनजर सम्भवतः यदि लाकडाउन लगता है तो दुकानदारों की मनमानी पूर्व की भांति चरम पर पहुंच जाएगी। जमाखोरी कर कालाबाजारी करके मुनाफा कमाने वाले दुकानदारों पर खाद्य विभाग द्वारा नकेल नहीं कसने से इनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
विगत 2 दिनो से प्रदेश में 2 दिनो से कोरोना में उछाल के बाद लाकडाउन की आशंका से क्षेत्र के बड छोटेे व्यापारियों के द्वारा एक बार फिर से कालाबाजारी शुरु करने की बाते सामने आने लगी है। विगत दो लॉक डाउनो का अपुभव का लाभ ले व्यापारियों द्वारा गुटखा, गुड़ाखू जैसे नशीले पदार्थों को निर्धारित मूल्य से अधिक में बेचना शुरु कर दिया गया है। बैकुन्ठपुर के कुछ छोटे दुकानदारों का कहना है कि गुटखा, गुड़ाखू या अन्य सामाग्री अभी से नहीं मिल रहा है। पहले की तुलना में अब हम अधिक मूल्य में सामान खरीद कर ला रहे हैं, इसलिए सामान अधिक मूल्य में बेच रहे हैं।
प्रशासन के लिए रोकना चुनौति
प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामले के बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही गुडाखू, तंबाखू, पान मसालों में रोक लगने की भी संभावना को देखते हुए क्षेत्र में इसकी कालाबाजारी भी शुरू हो गई है। विगत वर्ष अचानक प्रशासन ने इसके विक्रय और उपयोग पर रोक लगा दी थी, जिसके साथ ही इनकी कीमतों में उछाल आ गया था और मुनाफाखोरों ने जमकर मुनाफा कमाया था। इस बार इसी संभावना के बीच जिले में इसकी जमकर कालाबाजारी शुरू हो गई है। नगर के बड़े-बड़े दुकानदारों ने अभी से भारी मात्रा में स्टाक जमा कर लिया है। साथ ही इसके दामों में भी भारी उछाल आ गया है।
as

+ There are no comments
Add yours