बैकुन्ठपुर और मनेन्द्रगढ नायब तहसीलदार को थमाया कारण बताओ नोटिस…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


कलेक्टर कोरिया ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनेन्द्रगढ़ के प्रस्ताव पर नायब तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ विभोर यादव को अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा है। निर्धारित समय सीमा में जवाब नहीं देने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत निलंबन की एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी।
जारी कारण बताओ नोटिस के अंतर्गत यह कार्यवाही श्री यादव द्वारा 30 दिसंबर 2021 को अवकाश हेतु आवेदन पत्र एवं चिकित्सक का प्रमाण पत्र फार्म 03 प्रस्तुत कर आज दिनांक तक अनाधिकृत रूप से कर्तव्य से अनुपस्थित रहने और इस संबंध में किसी भी उच्चाधिकारियों को सूचना नहीं देने के कारण की गई है। श्री यादव के अनुपस्थित रहने के कारण राजस्व निरीक्षक मंडल नागपुर का शासकीय, न्यायालयीन प्रकरणों का निराकरण नहीं किया जा सका है। साथ ही उच्च कार्यालयों से कोविड 19 हेतु जारी दिशा निर्देशों का पालन कराने व कानून व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कराने में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न हुआ है। इनका यह कार्य पदीय दायित्वों के प्रति सन्निष्ठ नहीं रहने तथा कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही को प्रदर्शित करता है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 एवं 07 के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है।
इसके साथ ही नोटिस में यह भी कहा गया है कि श्री यादव के द्वारा राजस्व निरीक्षक मंडल नागपुर का कार्यभार ग्रहण से अब तक आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व निवास प्रमाण पत्र जारी करने तथा न्यायालय में विवादित बंटवारा, विवादित नामान्तरण, अविवादित नामान्तरण, अविवादित बंटवारा और सीमांकन के कार्याे में पदीय दायित्वों के प्रति सन्निष्ठ नहीं रहने तथा कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही को प्रदर्शित की गई है। जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 एवं 07 के विपरीत होकर कदाचरण की श्रेणी में आता है।

बैकुंठपुर नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस
कलेक्टर द्वारा बैकुण्ठपुर नायब तहसीलदार भुनेश्वर टोप्पो के कार्य मे लापरवाही पर नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए हैं। राजस्व अमला जनता के प्रति संवेदनशीलता और लोकहित को ध्यान में रखकर कार्य करे। कलेक्टर ने बैठक में जिले में तिरंगा पट्टा से संबंधित प्रकरणों एवं ऋण पुस्तिका की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने प्रकरणों के निपटारे पर कोई उल्लेखनीय प्रगति ना होने पर बैकुंठपुर नायब तहसीलदार को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन कर आमजन का सहयोग करें। उन्होंने सभी विकासखण्डों एवं तहसीलों में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा से संबंधित प्रकरणों पर प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित समय सीमा पर सभी प्रकरण निराकृत किये जाने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने जिले में लगाए गए निरस्त वन अधिकार पत्रक पुनर्समीक्षा शिविरों में आए आवेदनों के निराकारण पर चर्चा की। जातिप्रमाणपत्र के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को शतप्रतिशत उनका अधिकार मिले, इसका ध्यान रखें।
बैठक में कलेक्टर ने किसान क्रेडिट कार्ड, आय, निवास प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र के संबंध में चर्चा कर सभी राजस्व अधिकारियों को कहा कि अपनी क्षमता का प्रयोग कर समाज के अंतिम छोर के जनता के हित में कार्य करें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours