जिले के नये एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने सम्हाल पदभार…………….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

गत दिनो प्रदेश के गृह विभाग द्धारा आइपीएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। जिसके कोरिया जिजे के साथ साथ सात अन्य जिलों के एसपी के प्रभार बदले गए थे जिसमें कोरिया एसपी संतोष सिंह को राजनांदगांव एसपी और प्रफुल्ल ठाकुर को धमतरी से कोरिया एसपी तबादला किया गया । वही पर जिले के नये पुलिस कप्तान ने आज गुरुवार को जिले में पहुॅचते अपना पदभार ग्रहण्रा करने के बाद अधिकारिये की बैठक लया। गौरतलब हो कि जिले के नए पुलिस कप्तान कोरिया जिले से पहले महासमुंद रायपुर सहित अन्य स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं ।

उनकी प्रथम पोस्टिंग राज्य के डीएसपी सीएम सुरक्षा के पद पर हुई थी । उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि में उनके अतिरिक्त और भी लोग पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं वहीं उनके दादा व पिता विधायक रह चुके है। कोरिया जिले से उनके चचेरे भाई गंभीर सिंह ठाकुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब देखना होगा कि प्रफुल्ल ठाकुर के आने के बाद जिले में पूर्व एसपी संतोश सिंह के द्धारा बनाई गई व्यवस्था बनी रहती है या फिर पूर्व की तरह सभी गैर कानूनी कार्यो को पुनः नई उचरईयॉ लेती है।

6 महिनो से बंद पडे कारोबारियो की नजर नये एसपी पर

गौरतलब हो कि विगत 6 महिने से जब से संतोष सिंह जिले के एसपी के पद पर पदस्त हुए तबसे उन्होने जिले की सभी गैर कानूनी गतिविधियो पर प्रभाव से रोक लगा दिया था। जिससे इन तमात तरह की गतिविधियो में सामिल लोगो को उनकी औकात नजर आ गई थी। अब एक बार फिर वो भी लोग नये एसपी को ताडने की कोशिस कर रहे हैं। उनका रुख भांपने के बाद इन लोगो के द्धारा अपने पुराने व्यवसाय को एक बार पुनः शुरु किया जाएगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours