जिले में 8 लाख टीकाकरण पूर्ण, कल फिर से वैक्सीनेशन महाभियान………..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरोना के बढ़ते फलाव को रेाकने के लिए जिले में टीकाकरण का कार्य बेहद तेज गति से चल रहा है। कोरिया जिले में अब तक कुल ि8 लाख 3 हजार 718 टीके लगाए जा चुके है। जिले में 4 लाख 55 हजार 488 लोगों को पहला टीका एवं 3 लाख 47 हजार 385 लोगो को दोनों टीके लगाए गए है।

कल को फिर होगी वैक्सीनेशन ड्राइव-
कलेक्टर कोरिया की निगरानी में 15 जनवरी को फिर पूरे जिले में वैक्सीनेशन महाभियान चलाया जाएगा। दूसरे डोज़ एवं 15-18 वर्ग के शेष टीकाकरण को पूरा करने स्वास्थ्य कर्मी फील्ड में रहेंगे। कलेक्टर ने टीकाकरण से छूटे नागरिकों से शीघ्र टीका लगवाने की अपील की है।

18 वर्ष आयु वर्ग में 71 फिसद टीकाकरण पूरा
स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 7 हजार 366 हेल्थ केअर वर्कर को दोनों टीके लग चुके है। फ्रंट लाइन वर्कर्स में 5 हजार 326 को दोनों टीके लगाए जा चुके है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 4 लाख 11 हजार 892 पहला टीका एवं 3 लाख 34 हजार 693 ने दोनों टीके लगवाए हैं। 15 -18 आयु वर्ग के लोगों में 71 प्रतिशत टीकाकरण पूरा किया जा चुका है। इसमें 28 हजार 450 को पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं 845 लोगों को कोविड 19 का प्रीकॉशन डोज़ भी लगाया गया है।

जिले में 1 लाख 6 हजार 569 टीके उपलब्ध-
कोविड टीकाकरण कार्य के सुचारू संचालन के लिए जिले में वर्तमान में 1 लाख 6 हजार 569 टीके के स्टॉक उपलब्ध है, जिनमे कोवैक्सिन के 17 हजार 939 एवं कोविशील्ड के 88 हजार 630 टीके हैं। मनेन्द्रगढ़ में कोविशील्ड और कोवैक्सिन के मनेन्द्रगढ़ में कुल 23 हजार 440, खड़गवां में 23 हजार 130, जनकपुर मे 12 हजार 20, सोनहत मे 6 हजार 739 एवं पटना में 8 हजार 200 टीके उपलब्ध हैं तथा कोरिया जिला वैक्सिन स्टोर में 33 हजार 40 टीके उपलब्ध है।

मृतकों को 1 लाख की मंजूर

कोविड-19 के कारण मृतकों के वारिसों के लिए 01 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी गई है। जिसमें तहसील केल्हारी के ग्राम मौहरी के जय सिंह के वारिस धनमतिया के लिए 50 हजार रूपये एवं तहसील भरतपुर के ग्राम जनकपुर के अशोक कुमार त्रिपाठी के वारिस संजय कुमार, संजीव त्रिपाठी, कविता, अर्चना के लिए 50 हजार रूपये की राशि शामिल है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours