कोरोना से 6 महिने बाद पहली मौत……..2 दिनों के 212 कोरोना संक्रमितो से बढी लोगो की चिंता…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिले में गत वर्ष मई के बाद एक बार फिर से कोरोना से पहली मौत सामने आ गई है। मिली जानकारी के अनुसार बैकुन्ठपुर जिला अस्पताल में चिरमिरी निवासी भागरथी उम्र 65 वर्ष की मौत हो गई । जिसकी पुष्टि विभाग के द्धारा भी किया जा चुका है। दूसरी ओर जनवरी के जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, वैसे-वैसे मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। जिले में कोरोना संक्रमितों का बढ़ना खतरे की घंटी है। अब लोगों को ज्यादा सावधान होने की जरूरत है क्योंकि यदि वे जागरूक नहीं हुए तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। दरअसल, नए संक्रमितों में से 70 फीसदी में लक्षण भी सामने नहीं आ रहे हैं। जिले में 13 व 14 जनवरी को बीते वर्ष 16 मई के बाद सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 13 जनवरी को जहा जिले में 112 तो 14 जनवरी को 100 संक्रमित सामने आये हैं।
अब जिले में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 495 पहुंच चुकी है। हालांकि राहत भरी बात यह भी है कि इनमें से किसी भी रोगी की हालत गंभीर नहीं है। इनमें से सिर्फ 2 रोगी ही कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं। बाकी सभी होम आइसोलेट हैं।

तीसरी लहर में अब लगातार बच्चे भी कोरोना की चपेट में आए हैं। हालांकि इस बात का आंकउा उपलब्ध नही हो सका है कि जिले में अब तक कोरोना की चपेट में कितने बच्चे आ चुके हैं।
जिले में अब तक कोरोना के 28333 केस हो चुके हैं। इनमें से 27522 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में कोरोना से 186 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक जिले में ओमिक्रॉन के एक भी केष केस दर्ज नही हुआ हैं।

लगातार बढ़ रहे हैं केस
जनवरी में लगातार केस बढ़ रहे हैं। विगत दो दिनो में 212 नए मरीज मिले हैं। इनको आइसोलेट किया गया है। तीसरी लहर में लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं मिल रहे हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours