वर्ष 2022 कैलेन्डर एवं आरती संग्रह का विमोचन करते हुए अतिथियो ने जमकर की तारिफ

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

रविवार को कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर, चिरमिरी व मनेन्द्रगढ में नईदुनिया के वार्षिक कैलेंडर 2022 एवं आरती संग्रहिका बुक का विमोचन करते हुए अतिथियों ने कैलेंडर की जमकर प्रशंसा की इस दौरान उन्होंने वार्षिक कैलेंडर की तारीफ करते हुए कहा कि इसके माध्यम से लोगों को तीज त्यौहार है वह अन्य आवश्यक तिथियों की जानकारी प्राप्त होगी । वहीं पर उन्होंने इस बार नईदुनिया कैलेंडर में महत्वपूर्ण नंबर जिसमें एंबुलेंस ब्लड बैंक पुलिस फायर ब्रिगेड महिला हेल्पलाइन व किसान कॉल सेंटर सहित वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन आपदा प्रबंधन आदि के नंबर प्रकाशित किए जाने की जमकर तारीफ की ।


मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने अपने कार्यालय में नईदुनिया कैलेंडर का विमोचन कराते हुए नई दुनिया को बधाई दीया एवं आरती संग्रह बुक को सराहा । इस दौरान चिरमिरी नगर निगम की महापौर कंचन जायसवाल, जिला स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. प्रिंस जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष कश्यप, चिरमिरी नगर निगम की सभापति गायत्री बिरहा, शिवांश जैन, राहुल भाई पटेल एवं शोएब अख्तर मौजूद रहे।

जबकि मनेंद्रगढ़ में भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों ने कैलेंडर का एवं आरती संग्रह बुक का विमोचन में जिले से बाहर होने के कारण मौजूद नही रहे किन्तु उन्होने अपने संदेश में नई दुनिया को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहां कि निरंतर समाचार के अतिरिक्त इस तरीके की चीजें सामने लाने के लिए टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं ।

दूसरी ओर बैकुंठपुर नईदुनिया जिला कार्यालय में नईदुनिया कैलेंडर एवं आरती संग्रहिका बुक का विमोचन करने पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, बैकुंठपुर वनमंडल उप वनमण्डलाधिकारी अखिलेश मिश्रा, शर्मा हॉस्पिटल के संचालक व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश शर्मा, कां्रगेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी मुख्तार अहमद, जय अंबे स्टोन क्रेशर के संचालक दुर्गेश पांडे, बैकुंठपुर नगर पालिका की मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुक्ता सिंह चौहान, शिवपुर-चरचा का मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, बैकुन्ठपुर नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, शिवपुर चरचा के नगर पालिका अध्यक्ष लालमूनि यादव, युवा कां्रगेस नेता भूपेन्द्र यादव, बैकुंठपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अशोक जायसवाल, बैकुंठपुर विधायक प्रतिनिधि रामकरण साहू, बैकुंठपुर ब्लॉक के कांग्रेसी अध्यक्ष अजय सिंह, गौरक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष अनुराग दुबे, संजय जायसवाल, वरिश्ठ भाजपा नेता भानुपाल, अरुण जायसवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंचल किशोर राजवाड़े, नपा बैकुन्ठपुर के उपाध्यक्ष लल्ला यादव, सहकारी समिति संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, महिला कां्रगेस नेता अन्नपूर्णा सिंह, भाजपा नेता देवेंद्र तिवारी, युवा नेता सुभाष साहू, कोरिया कृषि केंद्र के संचालक लक्ष्मी जायसवाल, एमआरएफ टायर के संचालक अंकित केसरवानी, होटल बेक-इन-टाउन के संचालक गौरव प्रकाश ,साई ट्रैक्टर के संचालक एवं भाजपा नेता बसंत राय, लवली ट्रैक्टर्स के संचालक सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक के पी मिश्रा, राकेश मिश्रा, महेश मिश्रा, राजस्थानी स्वीटस के संचालक करण राजपुरोहित, आर आई चंद्रिका पैकरा, आरीफ खान, निगमेन्द्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, मशहूर वैघराज राम प्रसाद राजवाडे, देव स्टोन क्रेशर के संचालक कमलेश साहू, शिशिर जायसवाल, लोक परलोक रेस्टोरेंट्स के संचालक व उपसरपंच देवनारायण भार्गव, साहू ऑटो इलेक्ट्रिकल्स के संचालक, किड्स वर्ल्ड स्कूल के संचालक डॉ विजय जांगड़े, कार्डियल पब्लिक स्कूल के संचालक सुरेश साहू, सुधांशु श्रीवास्तव, एपीओ जितेंद्र राजवाड,़े अनिल खटीक पंकज टेडर्स बैकुण्ठपुर के संचालक पंकज मिश्रा, वरिष्ठ ठेकेदार नवल किशोर पांडे ने नईदुनिया को अपनी शुभकामना संदेश प्रेषित करते हुए बधाई दी है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours