भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र के 72 हाई स्कूल, मिडिल स्कूल एवं प्राथमिक स्कूलों का होगा उन्नयन….

Estimated read time 1 min read

विधायक गुलाब कमरों की पहल से 2 करोड़ 13 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

Baikunthpur @ Tahkikat News

सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों के द्वारा भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो चाहे विकास कार्यों की बात हो या फिर स्वास्थ्य के क्षेत्र की बात हो या मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात हो चौतरफा सर्वहारा वर्ग के लिए कार्य किया जा रहा है जिसके कारण भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में अनवरत विकास कार्यों की गंगा बह रही है विधायक गुलाब कमरों के अथक प्रयास से छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में 72 हाई स्कूल, मिडिल स्कूल एवं प्राथमिक स्कूलों के उन्नयन के लिए 2 करोड़ 13 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है!
शिक्षा के प्रति सवेंदनशील सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक गुलाब कमरो ने भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र में सराहनीय पहल की है! विधायक गुलाब कमरों की अनुशंसा पर एवं छात्र-छात्राओं, शिक्षको, ग्रामीणजनों व जनप्रतिनिधियों की मांग पर भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में कुल 72 हाई स्कूल, मिडिल स्कूल व प्राथमिक विद्यालयों को उन्नयन कार्य हेतु 2 करोड़ 13 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है!
विधायक गुलाब कमरो ने कलेक्टर कोरिया एवं सीईओ जिला पंचायत के प्रति आभार व्यक्त किया है! विधायक गुलाब कमरों के सराहनीय पहल व अनुशंसा पर भरतपुर विकासखण्ड 44 स्कूलों का उन्नयन होगा जिसमें
बेला, पूंजी, माड़ीसरई,
बड़वाही, तितौली, फुलसर, गौधौरा, कुंवारपुर, भरतपुर, लरकोड़ा, कमर्जी, केसौड़ा, अक्तवार, बहरासी, जनुआ, देवगढ़, कोटाडोल, नेरूआ, खोहरा, खिरकी, धनौली, मसर्रा, दुधासी, बरौता, भगवानपुर, सिंगरौली, हरई, चरखर, नौढ़िया,हरचौका,फुलझर,लरघाडी,च्यूल,डोंगरीटोला, पूजी, घघरा और कोटाडोल के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं! इसी तरह मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड 12 स्कूलों का उन्नयन होगा जिसमें परसगढ़ी, बड़काबहरा, कछौड़, लालपुर, बरबसपुर, ढुलकु, केल्हारी,पुरानी लेदरी, नई लेदरी, खोंगापानी और पहाड़हंसवाही के विद्यालय शामिल हैं। वहीं सोनहत विकासखण्ड में 17 स्कूलों का उन्नयन होगा जिसमें सोनहत, रजौली, गोयनी, चंदहा, दामुज, कचोहर, देवतीडांड, बेलिया, सुंदरपुर, कछाड़ी बसेर, कोठाडांड, तर्रा सेमरिया और अमृतपुर के विद्यालय शामिल हैं!

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours