27 व 28 जनवरी को वैक्सिनेशन महाभियान, 450 टीमें करेंगे टीकाकरण………

Estimated read time 1 min read

97 हजार 482 टीकाकरण का लक्ष्य

Baikunthpur @ Tahkikat News

कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में 27 एवं 28 जनवरी 2022 को कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। जिले में अब तक प्रथम डोज 91 प्रतिशत एवं द्वितीय 80 प्रतिशत डोज लगाया गया है। वर्तमान में जिले में कोविड 19 की स्थिति को देखते हुए शतप्रतिशत वैक्सिनेशन पूर्ण करने के उद्देश्य से कलेक्टर द्वारा वैक्सिनेशन महाभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए है। महाभियान में प्रथम डोज के लिए 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में 38 हजार 486 एवं 15-17 वर्ष के किशोरों में 9 हजार 596 बचे लोगों को लक्षित किया जाएगा, वहीं द्वितीय डोज ड्यू लिस्ट के अनुसार शेष 53 हजार लोगों को टीका लगाया जाना है। इस तरह महाअभियान में कुल 97 हजार 482 टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।

450 से भी ज्यादा टीमें 97 हजार 482 टीकाकरण लक्ष्य के साथ होंगी अभियान में शामिल

97 हजार 482 टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए जिले के सभी 361 पंचायतों के ग्रामों के लिए 368 टीमें बनायी गयी हैं। इसके साथ ही 105 टीमें नगरीय निकायों में टीकाकरण करेंगी। इन टीमों के द्वारा गांव, पारा-मोहल्लों में घर-घर जाकर वैक्सीनेशन के लोगों को टीका लगाया जाएगा। कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी विभागों को कोविड 19 टीकाकरण महाअभियान में स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक सहयोग देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हितग्राहियों को टीकाकरण केन्द्र में ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकाकरण कराकर एवं साथ ही अलग से भ्रमण दल का निर्माण कर घर-घर में जाकर कोविंड टीकाकरण कराना सुनिश्चित करने कहा है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours