जिले में पिछले कई दिनों से मौसम परिवर्तन की वजह से सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या दिन ब दिन बढती नजर आ रही है। प्रतिदिन मरीज उपचार के लिए डाक्टर के पास पहुंच रहे हैं। वहीं डाक्टर भी इन मरीजों को मौसमी बीमारी से बचने के उपाय बता रहे हैं।
डाक्टरों के अनुसार सरकारी अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में भी ऐसे लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। जबकि ज्यदातर लोग कोरोना के डर से डाक्टरों को फोन कर दवा के बारे में पूछ रहे हैं। वहीं इन दिनों जो लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं, वे लोग अपने बचाव के लिए मास्क पहनने लगे हैं, जिससे बीमारी से कोई दूसरा व्यक्ति प्रभावित न हो।
लोगों में कोरोना का डर
मौसमी बीमारी की वजह से अधिकांश घरों में कोई न कोई व्यक्ति इस समय सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित हैं। परिवार का कोई दूसरे सदस्य पर यह समस्या न हो इसके लिए लोगों ने घरों में और घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना शुरू कर दिया है। हालांकि कई लोग अब भी मास्क से दूरी बनाए हुए हैं। कोरोना की पहली और दूसरी लहर में आम लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करने वाले जिम्मेदार लोगों ने ही इस समय मास्क लगाना बंद कर दिया है, यही हाल बाजार घूमने वालों का है। सड़कों पर कई लोगों के चेहरे पर भी मास्क अब दिखाई नहीं देते।
मौसम में बदलाव का असर
सर्दी-बुखार को लेकर जिले के स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. प्रिंस जायसवाल का कहना है कि मौसम में हुए परिवर्तन की वजह से अधिकांश लोग इन बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी के साथ साथ लोगों को खांसी और बुखार भी आ रहा है। इस समय बारिश के बाद मौसम कभी ठंडा तो कभी गर्म बना रहता है। इसी दौरान ठंडी खाद्य सामग्री के सेवन से भी लोगों में सर्दी, बुखार और खांसी की शिकायतें सामने आ रही है, ऐसे में सभी मरीजों को मास्क लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से मास्क लगाने की अपील की है।
वायरल इन्फेक्शन होने पर बरतें सावधानी
मौसम में परिवर्तन से वायरल इन्फेक्शन होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी-जुकाम, बुखार के साथ खांसी की तकलीफ बढ़ी है। बच्चे व बुजुर्गों की इम्युनिटी कम होती है वे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस संबंध में डाक्टरों का कहना है कि इंफेक्शन से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। डाक्टर के परामर्श के अनुसार दवाइयां ले। सर्दी-जुकाम होने पर घर में रहें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, विटामिन सी वाले फल खाएं, जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे।
as

+ There are no comments
Add yours