पांच सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा ने खरीदी केन्द्रो पर किया प्रदर्शन………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के निर्देष पर कोरिया जिला भाजपा के द्वारा पांच सूत्री मांग को लेकर सोमवार को जिले के सभी धान खरीदी केंद्र पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस धरना प्रदर्शन में जिले भर के भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक मंत्री भी आंदोलन में शामिल हुए। एक दिवसीय इस धरना के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा ।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि राज्य सरकार के पास किसानों के हित में कोई स्पष्ट नीति नहीं है प्रदेश के किसानों को लगातार छला जा रहा है प्रदेश में बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई सरकार को तुरंत करना चाहिए ।

यह है प्रमुख मांगें
भाजपा के प्रमुख मांगों में धान खरीदी की तिथि 15 फरवरी तक बढ़ाई जाए, रबी फसल हेतु खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करें, असमय वृष्टि ओला व बारिश से क्षतिपूर्ति तत्काल प्रदान किया जाए, लंबित स्थाई विद्युत कनेक्शन तत्काल दिया जाए, पिछले वर्ष के धान की बकाया राशि एवं 2 वर्ष का बकाया बोनस शीघ्र दें।

लगातार उठा रहे हैं मुद्दे
उल्लेखनीय है कि धान खरीदी के मुद्दे को लेकर लगातार भाजपा सरकार को घेर रही है। इससे पहले धान खरीदी में देरी का आरोप लगाते हुए भी शीघ्र धान खरीदी की मांग की गई थी। भाजपा के नेताओं का कहना था कि अगर धान खरीदी सही समय में शुरू हो जाती तो किसानों के धान बेमौसम बारिश में नहीं भीगते।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours