दो नग देशी कट्टा 9 व अन्य हथियार बरामद ……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

थाना मनेन्द्रगढ में मुखबीर सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति एक बिना नम्बर के मोटर सायकल पर नागपुर से होतु हुये मनेन्द्रगढ़ की तरफ आ रहे हैं साथ में अवैध हथियार रखे हैं उपरोक्त सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को अवगत कराया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ राकेश कुमार कुर्रे के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में तीन पार्टियां तैयार की गई जिन्होंने आरोपियों को चिन्हांकन घेराबंदी व धरपकड़ की कार्यवाही की गई। सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर की मॉनीटरिंग में की गई वे लगातार टीमो के सम्पर्क में थे जैसे ही हथियार बंद आरोपी मनेन्द्रगढ़ शहर में दाखिल हुये उन्हें योजनाबद्ध तरीके से पी0डब्ल्यू० डी० तिराहा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। मौके पर ही आरोपियों के पास से दो नग कट्टा व जिन्दा राउण्ड, चाकू बरामद कर उन्हें थाना तलब किया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना क्रमश: 1. राहुल सोनी पिता गोकूल सोनी उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 09 जैतहरी थाना जैतहरी जिला अनुपपुर (म0प्र0) 2 अरूण राठौर पिता नत्थूलाल राठौर उम्र 23 वर्ष निवासी भगतबाघ थाना कोतवाली जिला अनुपपुर (म०प्र०) 3. रोहित बसोर पिता सुदामा बसोर उम्र 20 वर्ष निवासी जमूना कालरी थाना भालूमाडा जिला अनुपपुर (म०प्र०) बताया ।

आरोपी राहुल सोनी ने पूछताछ दौरान बताया कि पूर्व में नागपुर के लक्की मिश्रा के साथ उसका विवाद था तथा मैं काफी दिनों से उसकी हत्या करने की फिराक में था कल उसने अपने साथी अरूण राठौर एवं रोहित बसोर के साथ मिलकर नागपुर निवासी लक्की मिश्रा की हत्या करने की योजना बनाई तथा अपनी पल्सर मोटर सायकल से तीनो नागपुर गये योजनानुसार लक्की मिश्रा के घर के पास काफी देर इंतजार किये व वहां उपस्थित बच्चों के माध्यम से उसको बुलाने का प्रयास किया किन्तु काफी भीड़-भाड़ होने से घटना कारित करना संभव नहीं हो पाया और किसी और दिन मौका पाकर हत्या करेंगे सोचकर वापस अनुपपुर लौटने लगे। आरोपी राहुल सोनी ने बताया कि जिला उमरिया मानपुर में भी सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने का प्रयास सहित लगभग 20 से अधिक मामले उस पर दर्ज है वर्तमान में थाना जैतहरी मे भी एक लूट की घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों से पूछताछ पश्चात आरोपियों के सदर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट 120 बी भा0द0वि0 का होने से आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours