राहुल गांधी के छतीसगढ़ दौरे पर चुटकी लेते हुए भाजपा के पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे ने कहा कि राहुल गांधी चुनावो के बाद लंबे समय से छतीसगढ़ नही आये अब उनके आते आते प्रदेश बहुत पीछे चला गया है। राहुल गांधी अपनी राज्य सरकार को फटकार लगाने की हिम्मत दिखा पाये। उन्होने कहा कि जब भाजपा पूछती है कि 70 सालो में क्या किया ।
किन्तु राहुल जी यह नही बोले कि प्रदेष में 3 सालो में क्या किया। उनहोने सवाल करते हुए कहा कि छतीसगढ़ में कांग्रेस के शासन में हज़ारो महिलाओ, युवतियों के साथ बलात्कार व सामूहिक बलात्कार हुआ है राहुल गांधी जी किसी से मिलने क्यो नही गये। छतीसगढ़ की कॉन्ग्रेस सरकार ने यूपी में 50-50 लाख का मुआवजा दिया था और छतीसगढ़ में 550 किसानों ने आत्महत्या की है वे उन्हे मुख्यमंत्री से मुआवजा देने क्यो नही बोले।
चुनाव के पहले कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होते समय राहुल गांधी ने कहा था वादे पूरे करने के लिए छतीसगढ़ की राज्य सरकार जनता व केंद्रीय नेतृत्व के प्रति जिम्मेदार होगी 36 प्रमुख वादों में कॉन्ग्रेस ने 3 वर्षाे में 26 वादे पर काम ही शुरू नही किया इस पर भूपेष सरकार को बर्खास्त क्यो नही किया। प्रदेश में कांग्रेस के अंदर चल रही भारी राजनीति का प्रभाव जनता तक पड़ रहा है पहले मुख्यमंत्री पद की लड़ाई अब टीएस बाबा का यह कहना कि राहुल गांधी जी के आने पर मेरी छवि खराब करने की कोशिश हो रही है ।
इस पर माननीय राहुल गांधी जी कुछ क्यो नही बोले। छतीसगढ़ को राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बना दिया गया है यहाँ से छतीसगढ़ के लोगो के हितों की बात कम और केंद्र सरकार पर आरोप प्रत्यारोप ज्यादा होता है ऐसे में छतीसगढ़ के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। इसे राहुल गांधी जी क्यो नही बंद कराये।
as

+ There are no comments
Add yours