पंचायत भवन से चोरी गया समान समेत चोर धराया……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

पुलिस थाना झगराखाड़ में ग्राम पंचायत -छिपछिपी के सचिव गुलाब राय लहरे नेे रिपोर्ट दर्ज कराई गई,कि यह दिनांक-25से 30-01-22 के बीच ग्राम पंचायत भवन का ताला तोड़कर कोई अज्ञात चोर शासकीय पंचायत का कम्प्यूटर सिस्टम, सीपीयू, की-बोर्ड,लीड एक अहूजा कम्पनी का एम्प्लीफायर कुल कीमती करीब ₹35000/रुपऐ सामान चोरी कर ले गया है, थाना प्रभारी प्रद्युमन तिवारी के द्वारा दी गई, पुलिस अधीक्षक के द्वारा तत्काल प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों के पतासाजी कर चोरी की शासकीय संपत्ति बरामद करने के निर्देश दिऐ गऐ, निर्देशानुसार प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान पतासाजी कर आरोपी बृजभान सिंह गोंड पिता दलजीत सिंह गोंड उम्र 26 वर्ष निवासी-ग्राम छिपछिपी थाना झगराखाड़ से पूछताछ की गई,जिसने अपने साथी विजय सिंह उर्फ पथरा निवासी झगराखाड़ के साथ मिलकर पंचायत भवन का ताला तोड़कर पंचायत भवन में घुसकर चोरी करना स्वीकार करते हुऐ चोरी का सामान आरोपी बृजभान सिंह के मुताबिक मेमोरंडम कथन चोरी हुआ एक ए.सी.ई.आर.कम्पनी का कम्प्यूटर सिस्टम,सीपीयू,मोनीटर, की-बोर्ड,,एक अहूजा कम्पनी का एम्प्लीफायर,आरोपी के कब्जे से कुल कीमती ₹35000/रुपऐ सामान बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, प्रकरण में, आरोपी विजय सिंह उर्फ पथरा निवासी झगराखाड़ घटना घटित कर फरार है,जिसकी तलाश पता साजी की जा रही है, आरोपी को न्यायालय पेश किया जाने पर माननीय न्यायालय के द्वारा आरोपियों का जेल वारंट जारी होने पर उप- जेल मनेद्रगढ़ दाखिल कराया गया, इस कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक- जगदेव कुशवाहा,प्रधान आरक्षक दिनेश तिवारी,आरक्षक रामायण सिंह, आरक्षक नीरज पडियार, की अहम भूमिका रही ।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours