सोसल मिडिया पर तलवार लहराने वाला युवक गिरफ्तार…..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट की लगातार की जा रही है मॉनिटरिंग
एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर थाना मनेंद्रगढ़ टीम की कार्यवाही आरोपी विरेन्द्र उर्फ शनि पिता अजीत प्रउहा उम्र 21 वर्ष निवासी रेल्वे कालोनी सेन्ट्रल स्कूल के पीछे मनेन्द्रगढ थाना मनेन्द्रगढ जिला कोरिया एक नग लोहे का तलवार समेत गिरप्तार किया गया।
थाना मनेन्द्रगढ में जरिये मुखबीर सूचना मिला कि विरेन्द्र उर्फ शनि निवासी रेल्वे कालोनी मनेंद्रगढ़ तलवार लेकर तलवार लहराते रेल्वे कालोनी में घुम रहा है तत्काल उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को अवगत कराया गया । तत्काल थाना मनेंद्रगढ़ टीम घटना स्थल रेल्वे कालोनी रवाना हुई और घेराबंदी कर आरोपी को तलवार के साथ पकडा गया तथा उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम विरेन्द्र उर्फ शनि प्रउहा बताया ।

आरोपी विरेन्द्र उर्फ शनि के कब्जे से एक नग लोहे की तलवार जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से अपराध क्रमांक 34/2022 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर आरोपी को दिनांक 04.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक आर0आर0 भगत प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम बघेल, आरक्षक इस्ताक खान, जितेन्द्र ठाकुर, प्रमोद यादव, का सराहनीय योगदान रहा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours