तहकीकात न्यूज @ चिरमिरी
नगर पालिक निगम चिरमिरी में 3 माह से रुके हुए वेतन को लेकर आज नेता प्रतिपक्ष समेत वरिष्ठ भाजपाइयों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जिसमें आनन-फानन में नगर पुलिस अधीक्षक पीपी सिंह पोड़ी थाना प्रभारी सुनील सिंह नागपुर चौकी प्रभारी एवं तहसीलदार विप्लव श्रीवास्तव को मौके पर पहुंचना पड़ा।
ज्ञात हो कि नगर निगम चिरमिरी में कार्यरत223 प्लेसमेंट कर्मचारियों समेत93 नियमित कर्मचारियों का 3 माह से वेतन रुका हुआ है जिसमें चिरमिरी नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह के द्वारा वेतन को लेकर जल्द से जल्द भुगतान कराने के लिए मौखिक एवं पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई थी जिसमें वेतन ना मिलने पर धरना प्रदर्शन की बात कही गई थी।
इसी कड़ी में आज नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर निगम कार्यालय पहुंचकर गेट के सामने जमकर नारेबाजी की गई जिसमें तहसीलदार विप्लव श्रीवास्तव के द्वारा काफी समझाइश के बाद एवं जल्द से जल्द भुगतान कराने की बात पर आश्वासन मिलने के बाद लोग धरना प्रदर्शन प्रदर्शन से हटाया गया है। इस दौरान पूर्व विधायक श्याम बिहारी जयसवाल रघुनंदन सिंह चमेली पांडे मनराज मौर्य संजय सिंह मनदीप गिरी तहसीलदार यादव चंदन गुप्ता रानी गुप्ता नगमा खातून समेत महिला प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
संतोष कुमार सिंह नेता प्रतिपक्ष चिरमिरीष्यह धरना प्रदर्शन निगम प्रशासन केखिलाफ किया गया है जिसमें हमारे द्वारा 1 फरवरी तक भुगतान करने का अल्टिमेटम दिया गया था पिछले तीन माह से नियमित एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों का वेतन भुगतान रुका हुआ है जिसमें उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है कल तक हमें केवल मौखिक आश्वासन मिल रहा था लेकिन आज तहसीलदार विप्लव श्रीवास्तव ने जल्द ही नियमित कर्मचारियों का भुगतान एवं दो दिन के अंदर प्लेसमेंट कर्मचारियों का वेतन भुगतान की बात कही गई है
as


+ There are no comments
Add yours