लापरवाह सिपाहियों को चकमा देकर फरार हुआ कैदी को कैदी ने जान जोखिम में डालकर पकड़ा……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर स्थित जिला जेल आज शनिवार सुबह लगभग 11.30 बजे दो जेल बंदियों को चिकित्सा हेतु जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया था। जहां पर 307 के मामले में विचाराधीन बंदी ने जेल कर्मियों को जिला अस्पताल के करिब चकमा देकर फरार हो गया । इसके बाद मौके पर मौजूद एक सजायाप्ता कैदी ने अपनी जान जोखिम में डालकर लगभग उसे 400 मीटर दौड़ा कर प्रेमाबाग में जाकर पकड़ा। इस दौरान बताया जा रहा है कि 2 कैदियों को 2 सिपाहियों के द्वारा चिकित्सा हेतु जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया।

जहां से वापसी के दौरान विचाराधीन बंदी ने सिपाहियों से कहा कि उसे टॉयलेट जाना है और इसी दौरान सिपाहियों को चकमा देकर रफूचक्कर हो गया । जिसके बाद मौके पर मौजूद एक अन्य कैदी के द्वारा लगभग 400 मीटर दौड़ा कर उसे प्रोमाबाग बैकुंठपुर में पकड़ा गया। जिसके बाद उसने पकड़ कर उसे सिपाहियों के हवाले कर दिया। इस दौरान यह भी बताया जा रहा है कि कैदी के इस रवैया से गुस्सा कर सिपाहियों ने जमकर उसकी पिटाई कर दी ।

इस संबंध में जब हमने बैकुंठपुर जिला जेल के जेलर विक्रम गुप्ता से बात की तो उन्होंने कहा कि इसमें सिपाहियों की कोई गलती नहीं है । टॉयलेट के बहाने कैदी भागा था जिसे तत्काल सिपाहियों के द्वारा पकड़ लिया गया । वहीं उन्होंने इस बात का खंडन किया कि किसी भी कैदी की सिपाहियों के द्वारा पिटाई की गई।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours