जिले में कोरोना संक्रमण की दर लगातार कम हो रही है। शनिवार को 21 नए मरीज मिले हैं। पुराने संक्रमित मरीजों के स्वस्थ्य होने का आंकड़ा भी बेहतर है। जिला स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को जिले में 1050 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। जिसमें 21 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. रामेश्वर शर्मा ने बताया कि शनिवार को 47 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। कोरोना से संक्रमित पुराने मरीजों के स्वस्थ्य होने का आंकड़ा बेहतर होने की वजह से सक्रिय मरीजों की संख्या में भी निरंतर कमी आ रही है। सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए कोविड गाइड लाइन का पालन करना जरूरी है।
सप्ताह भर से लगातार घट रहे हैं मरीज
जिले में कोरोना के नए संक्रमित मरीज मिलने की संख्या में लगातार कमी आ रही है। 31 जनवरी को 47 नए मरीज मिले थे। वहीं 01 फरवरी को 27, दो फरवरी को 27 नए मरीज मिले थे। तीन फरवरी को 44 और चार फरवरी को 39 नए संक्रमित मरीज मिले थे। पांच फरवरी शनिवार को 21 नए मरीज मिले हैं। जबकि जनवरी के तीसरे पखवाड़े में रोजाना सात से अधिक नए मरीज मिल रहे थे।
फैक्ट फाईल…..
अब तक कुल पॉजेटिव – 29539
ठिक हुए मरिजो की संख्या – 28539
अब तक हुई मृत्यु – 191
जिले में एक्टिप प्रकरण – 281
as

+ There are no comments
Add yours