दिनदहाड़े ट्रैक्टर से कोयले की जा रही तस्करी, इनको नही पुलिस का डर……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

वेस्ट चिरमिरी के बंद पड़े ओपन कास्ट में लगातार कोयला माफिया का आतंक जारी है । जिसमें बैखोफ होकर दिनदहाड़े ट्रैक्टर के माध्यम से कोयले की तस्करी बदस्तूर जारी है। जानकारी के अनुसार इस कोयला तस्करी में क ई ऐसे लोग भी हैं जिनकी सेटिंग ऊपर तक है। जहां अवैध रूप से कोयला जो बंद पड़े ओपन कास्ट खदान से मजदूर लगाकर कोयला को ट्रैक्टर में भरा जा रहा है और लगातार बरबसपुर चित्ता झोर नागपुर के कुछ ईटाभठ्ठा में यह चोरी का कोयला पहुंचाया जा‌ रहा है ।

जबकि दिन भर यह अवैध खनन किया जा रहा है जिसमें यहा पहले‌ का डम्प किया गया क ई टन कोयला जो‌ प्रबंधन के झोलझाल से मिट्टी में दबा दिया गया वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह पर कोयला डम्प‌ किया गया है उस जगह पर रोजाना‌ लगभग डेढ़ दर्जन लोग कई बोरा कोयला निकालते नजर आ जाएंगे और कोयला तस्करों के द्वारा उसी जगह पर‌ मजदूर लगाकर गइता फावड़ा की मदद से दिन‌भर लगभग 12 ट्राली कोयला निकाल कर अवैध लाल ईटाभठ्ठा में खपाया जा रहा है । जिसमें लगातार कोयला की सप्लाई की जा रही है ।

जबकि नियम अनुसार ट्रैक्टर का कार्य अमुमन क़ृषि कार्य के लिए है लेकिन ईटा पहुचाने समेत कोयला तस्करी के लिए उपयोग में लाया जा रहा है जिसमें खनिज विभाग पुलिस प्रशासन की नजर इस पुरे कृत्य पर कब पड़ता है और इस पुरे मामले में कार्रवाई कब होती है।यह समय ही बताएगा

सुनील सिंह थाना प्रभारी पोड़ी” मामले‌ में जल्द‌ कार्यवाही की जाएगी

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours