नपा उपाध्यक्ष ने अपने खर्चे पर कराया सडक की मरम्मत……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

बैकुंठपुर नगर पालिका अंतर्गत पशु चिकित्सालय तिराहे से डबरीपारा के चौराहे तक मुख्य सड़क पर पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदे गये सउक पर मरम्मत कार्य महिनो से नही होने के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे निर्मित होने से इस सडक पर कई लोग गिरकर लगातार घायल हो रहे थे। जिसके बाद बैकुंठपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष आशीष यादव ने अपने खर्चे पर सड़क पर कई स्थानों के गड्ढे को भरवाया ।

गौरतलब हो कि इस मार्ग से डबरीपारा महलपारा एवं धौरा टिकरा व धौरा पारा सहित कई मोहल्लों का आवागमन होता है एवं बीते कई महीनों से लगातार सड़क की दशा खराब पड़ी थी जिसे देखते हुए नगर पालिका उपाध्यक्ष के द्वारा या मरम्मत कार्य कराया गया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours