छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी और फायर ब्रांड नेता की छवी रखने वाले बिहार के पथ परिवाहन मंत्री नितिन ने संगठन के बडे पदो पर बैठें नेताओं को एक बार फिर मंच से आगह करते हुए कहा कि अब कमर कस लिजिए, बैठकर काम नही चलेगा। उन्होने भूपेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की सक्रियता से ही कोरिया जिला रेत उत्खनन का बाजार बन गया है। उन्होने मुख्यमंत्री भूपेष बघेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रेत उत्खनन का पूरा पैसा सोनिया गांधी व राहुल गांधी के परिवार को पहुॅचाया जा रहा है।
राज्य की सत्ता में तीन बार सत्ता का सूख के बाद विपक्ष में बैठी बीजेपी को मजबूती व जान फूंकने की कवायद में जुटे सह प्रभारी नितिन नवीन ने कहा कि कार्यकर्ताओं की योग्यता को नया जोश देकर जन कार्य तरफ मोड़ना है। उन्होंने संगठन कैडर को निर्देश देते हुए कहा है कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं को सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदानी बढ़ाने की जरूरत है।
कोरिया जिला संगठन की महत्वपूर्ण बैठक लेने पहुंचे नितिन नवीन ने बढी बात इसारो में कहा है कि पदाधिकारियों को समझना होगा कि पद अधिकार नहीं, दायित्व है। उन्हें कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर सभी पदाधिकारियों की भूमिका की समीक्षा भी की जाएगी।
इससे पूर्व भाजपा नेता व पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल समेत तमाम नेताओं के साथ बैकुन्ठपुर के भाजपा कार्यालय पहुंचने पर नितिन नवीन का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति की जिला स्तरीय बैठक भाजपा जिला कार्यालय बैकुन्ठपुर में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह प्रभारी एवं बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, जिला संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप जुदेव एवं जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह प्रभारी एवं बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने जिले के संगठनात्मक गतिविधियों एवं 16 मंडलों के अध्यक्ष-महामंत्री व प्रभारियों से मंडल स्तर पर पार्टी कार्यक्रमों की समीक्षा किया।
साथ ही उन्होंने कहा कि, जिले के सभी मण्डलों के बूथ समिति व शक्ति केन्द्र स्तर पर गठन व संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को दिशानिर्देश दिया। प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, कार्यकर्ताओं के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में भूपेश सरकार को सत्ताविहिन कर भाजपा का झण्डा लहरायेगे।
उन्होंने कहा कि, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अभी से बूथ, शक्ति केन्द्र व मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को आम जनता के बीच जनसम्पर्क बढ़ाने एवं मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रचार-प्रसार कर उन्हें योजनाओं से लाभान्वित कराये।
छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी एवं बिहार सरकार में पथ विकास मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि, पार्टी के कार्यकर्ता किसी व्यक्ति का नहीं वेे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता होते है, पार्टी के कार्यों का निष्पादन सर्वाेपरी है, इसी के साथ उन्होंने सभी मण्डल के अध्यक्षों को पन्ना प्रभारी की सूची जल्द से जल्द जिला अध्यक्ष को सौपनें का निर्देश दिया है।
जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने स्वागत उद्बोधन में जिले के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दिए एवं आगामी पार्टी कार्यक्रमों पर वृत बताये। कार्यक्रम की मंच संचालन जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख दीपक पटेल, पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल केशरवानी, महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चम्पादेवी पावले, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, लक्ष्मण राजवाड़े, दुर्गाशंकर मिश्रा, सुनिता सिंह, जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, जिला मंत्री पंकज गुप्ता, मुकेश जायसवाल, दृगपाल सिंह, जिला संवाद प्रमुख बसंत राय, जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, जनपद पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सरोज यादव, नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह, मंडल अध्यक्ष पवन शुक्ला, राजाराम दास, परमानंद यादव, धनेश यादव, ईश्वर राजवाड़े, विनोद गुप्ता, धर्मेन्द्र पटवा, रघुनंदन यादव, जनार्दन साहू, गोपाल राजवाड़े, धीरेन्द्र साहू, कपिल जायसवाल, राजेन्द्र चक्रधारी, मंडल महामंत्री अरशद खान, सुभाष साहू, अरूण जायसवाल
सहित जिले में निवासरत भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति के सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा-प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी-प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के जिलाध्यक्ष-महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक-सह संयोजक, मण्डल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री, विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभारी, आईटी सेल के जिला संयोजक, सोशल मीडिया के संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष- सदस्य, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष-पार्षद, नगर पालिका के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पार्षद, नगर पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पार्षद, जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।
as



+ There are no comments
Add yours