पारवो वायरस बन रहा कुत्तों का काल………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

दिनों कुत्तों पर पारवो वायरस नामक रोग कहर बनकर बरपा है। इस रोग की चपेट में आकर कुत्तों की लगातार मौत हो रही है। यही कारण है कि बैकुन्ठपुर पशु चिकित्सालय पर इन दिनों औसतन 25 कुत्ते रोजाना पहुंच रहे हैं चिकित्सकों ने कुत्ता पालकों को टीकाकरण कराने की हिदायत दी है, ताकि इस रोग से कुत्तों को बचाया जा सके। मौसम में उतार चढ़ाव से जिले में पारवो वायरस रोग सक्रिय हो गया है।

इस रोग की चपेट में आकर कुत्ते आए दिन दम तोड़ रहे हैं। बैकुन्ठपुर पशु चिकित्सालय पर इस रोग से पीड़ित कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कुत्तों की हालत तेजी से बिगड़ने के चलते लोग परेशान हैं। इस सबंध में गौरक्षा वाहिनि के जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह वायरस कुत्तों में सात दिन तक सक्रिय रहता है। इसकी चपेट में आते ही कुत्तों को उल्टी और खूनी दस्त होने शुरू हो जाते हैं और वह खाना पीना छोड़ देता है।

समय पर टीकाकरण न कराए जाने पर कुत्ते की मौत हो जाती है। वही पर विभाग का कहना है कि यदि आप कुत्ते का बच्चा पालना चाहते हैं तो उसे 35 दिन की आयु होने पर पहला टीका अवश्य लगवा दें, 45-60 दिन के बीच दूसरा टीका, 75-90 दिन के बीच तीसरा टीका, 120 दिन का होने पर चौथा टीका और उसके बाद हर साल कुत्ते को टीका लगवाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में उक्त टीका प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। इस रोग से बचाव के लिए जो बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस रोग की चपेट में आकर कुत्ते दम तक तोड़ रहे हैं।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours