लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रोहित तिवारी के आह्वान पर जिले में संघ के पदाधिकारी एवं जिले के लिपिकों ने 17 फरवरी को प्रदेष के मुखिया के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। लिपिक संघ द्वारा उक्त ज्ञापन को संयुक्त कलेक्टर अमित सिदार को सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया था कि, 17 फरवरी 2019 को व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन बिलासपुर में लिपिकों के महाअधिवेषन में मुख्यमंत्री द्वारा लिपिकों के वेतन विसंगति दूर करने हेतु किए गए घोषणा को अमल में लाया जाए। के0के0 गौतम अवर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा क्रमषः 09 सितंबर 2020, 26 अगस्त 2021 को सचिव छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रषासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर छत्तीसगढ़ को भेजे गए पत्र जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा लिपिकों के वेतनमान में सुधार कर वेतन विसंगति दूर करने की घोषणा की गई थी के क्रियान्वयन के संबंध में त्वरित निर्णय जाए एवं लिपिकों की वेतन विसंगति दूर किया जाए। महाअधिवेषन में मुख्यमंत्री द्वारा विगत 38 वर्षों से चली आ रही लिपिक वेतन विसंगति दूर करने की घोषणा की गई थी। घोषणा पश्चात् 2 दो वर्ष व्यतीत हो जाने के पश्चात् भी लिपिकों की वेतन विसंगति दूर नहींे हुई। इस बात से आहत होकर लिपिकों द्वारा 17 फरवरी को प्रतिवर्ष वादा निभाओ ज्ञापन दिया जाता रहा है। उल्लेखनीय है कि, लिपिकों के महाअधिवेषन में मुख्य अतिथि प्रदेष के मुख्यमंत्री ने कहा था कि, इस बार किसानों का कर्ज माफ किया गया है। कृषकों को 25 सौ रूपए समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। बिजली बिल हॉफ कर रहे हैं इसलिए अगली बार लिपिकों को दिए गए वचन को पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा था कि, हम जुमलेबाज नहीं हैं जो कहते हैं वही करते हैं, लिपिकों की वेतन विसंगति दूर किया जाएगा। इस घोषणा पर मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा सामान्य प्रषासन विभाग छत्तीसगढ़ से विधिवत पत्राचार भी किया गया है किंतु 2 वर्ष व्यतीत हो जाने के पश्चात् भी लिपिकों का वेतनमान में सुधार नहीं हो पाया है, जिससे लिपिकों में काफी रोष व्याप्त है एवं लिपिकों द्वारा वेतनमान सुधार हेतु भावी रणनीति की रूपरेखा तैयार की जा रही है। ज्ञापन देने में संघ के प्रांतीय सचिव पंकज पाण्डेय, प्रांतीय सचिव पी0एस0 ठाकुर, रविषंकर पाण्डेय, सोनहत ब्लॉक अध्यक्ष भीमराव मेश्राम, ब्लॉक अध्यक्ष बैकुण्ठपुर रितेष गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष जनकपुर प्रमोद कुमार द्विवेदी, विनोद कुमार द्विवेदी, ब्लॉक उपाध्यक्ष सोनहत पवन शर्मा, जिला संगठन सचिव एवं प्रवक्ता चन्दन चन्द्रा, जिला उपाध्यक्ष शैलेष खाखा, मुकेष अहिरवार, दीपक, राहुल केरकेट्टा, सुदर्षन सिंह, अनिल द्विवेदी, विजय सिंह, रामकुमार राजवाड़े, शेषचन्द्र साहू, एम0आर0 यादव, मानसाय, मोहन राम, अषोक पाण्डेय, धर्मेन्द्र सिंह, साकिर हुसैन, अनिल नामदेव, बालेन्दु मिश्रा, बर्मानंद जायसवाल, तोरेष्वर नारायण, रामलाल राजवाड़े, मोतीलाल वर्मा, अतुल गुप्ता, निराषा श्रीवास, अनिता मिंज, प्रीति श्रीवास्तव, सुप्रिया रानी, अर्चना, ललिता पैकरा, कुंती पण्डो, स्वर्णिका तिगा, उर्मिला राजवाड़े, रीता भगत, अमित परमार, राहुल आदिले, बैकुण्ठपुर सचिव अम्रितांषु मिश्रा, ब्लॉक उपाध्यक्ष मनीष पेकरा, दया साहू, रामगोपाल यादव, बीपीएस परिहार, हरिषंकर राजवाड़े, रीतेष सिंह, डीएस नेताम, टेकचंद साहू, अविनाष सारथी, रामकृपाल साहू एवं जिले भर के लिपिक उपस्थित रहे।
as


+ There are no comments
Add yours