खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक के पद पर सीधी भर्ती हेतु प्रदेशभर के साथ कोरिया जिले में भी आज परीक्षा संपन्न हुई । जिसमें कोरिया जिले से 16 परीक्षा केंद्रों में 3475 छात्रों ने परीक्षा दिया । वहीं पर जिले से इसके लिए 4077 छात्रों ने आवेदन किया था जिसमें 602 छात्र अनुपस्थित रहे । गौरतलब हो कि राज्य में 84 पदों के लिए सेवा भर्ती नियम 2013 के प्रावधान के अनुसार छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के द्धारा खाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक के 84 पदों पर सीधी भर्ती के लिए परीक्षा बुलाई गई थी जिसे छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा सपन्न कराया गया।
as

+ There are no comments
Add yours