एसईसीएल की कालोनियों में सीएनडी वेस्ट प्रबंधन में लापरवाही, पडा है खुले में, संक्रमण की आशंका

Estimated read time 1 min read

एस ई सी एल क्षेत्र की कालोनियों में नालियों जाम सी एनडी वेस्ट भी जगह जगह पड़ा हुआ है। ज्ञात हो‌ लाखो‌ करोड़ों रुपए स्वाहा करके एस ई सी एल प्रबंधन अपने कालोनियां में साफ सफाई का कार्य ‌ठेकेठार के‌ माध्यम से करवाया जाता है। वेस्ट चिरमिरी के पुराना माइनस न्यु माइनस बी टाइट क्वार्टरों में छत पर गिट्टी धलाई करने के साथ साथ डामर बिछाने का कार्य करना था जिसमें ठेका कोरबा के ठेकेदार को मिला हुआ था जिसमें इतना गुणवत्ता विहिन कार्य कराया गया कि बारिश शुरू होने से पहले ही एकाद बारिश होने पर ही छत पर ढाला गया गिट्टी और काला रेता जो एस सी एल खदान के पास से ही लाया गया था बह गया तो वहीं कुछ कुछ क्वार्टरों में डामर बिछाया गया था

जिसमें नाम मात्र का डामर डाल गया था आज भी श्रमवीरो को बारिश के दिनो‌ मेअपने घरो‌ में तिरपाल लगाकर गुजारा कर‌ रहे हैं जानकारी के‌अनुसार कोरबा के ठेकेदार का गुणवत्ता विहिन कार्य कराने के बावजूद भी उसका बिल भुगतान किया गया है उस समय वेस्ट चिरमिरी और नार्थ चिरमिरी के एस ई सी एल इन्जीनियर संजय सिंह थे जिनके देख रेख में पुरा गोलमाल किया गया और प्रबंधन के लाखों करोड़ों रुपए का बंदरबांट किया गया है जबकि सीएनडी वेस्ट कचरा जो कि कालोनियों में अब तक पड़ा हुआ है पिछले एक साल से ज़्यादा से ज़्यादा समय के बाद भी अब तक नहीं उठाया जा सका है जबकि इतना घटिया कार्य करवाने‌ के‌ बाद भी एस ई सी एल प्रबंधन जिम्मेदार अधिकारियों के कार्रवाई न‌ करते हुए उनको बचाने‌ में लगी हुई है।

एस ई सी एल प्रबंधन की कार्य पर सवालिया निशान- स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 कुछ दिनों में शुरू होने जा रहा है ऐसे में एस ई सी एल अपने कालोनियों ‌की बझजाती नालीऔर कचरा के‌ ढैर लगाकर भारत सरकार की स्वच्छता अभियान का मजाक बनाने के साथ साथ आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में चिरमिरी को सिरमौर बनाने‌ की योगदान की जगह पलीता लगाने में तुला हुआ है ।

जिम्मेदार अफसरों की साठ गांठ से करोड़ों की चपत– एस ई सी एल मुख्यालय से लगी जीएम काम्प्लेक्स कालोनी जिसमें एस ई सी एल के मुख्य महाप्रबंधक चिरमिरी भी निवास करते हैं उसी कालोनी की दुर्दशा से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि श्रमिक कालोनियों का क्या हाल होगा वेस्ट चिरमिरी नार्थ चिरमिरी की कोरिया कालरी गेल्हापानी डोमनहील हल्दीबाड़ी की हास्पीटल कालौनी ग्रीनशाप दफाई गोदरीपारा चीफ हाउस सभी श्रमिक कालोनियों में स्थिति बद से बद्तर है साफ सफाई की खानापूर्ति सी एनडी वेस्ट कचरा यही नजारा देखने को मिलता है जबकि एस सी एल मुख्यालय बिलासपुर के द्वारा बकायदा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18008895144 जारी किया गया है जिसमें नगर‌पालिक निगम चिरमिरी के समेत स्थानीय लोगों के द्वारा क ई बार शिकायत दर्ज कराय गया है लेकिन मामला जब का तस है।यहां के अफसरो‌ और सम्बंधित अधिकारीयों की तगड़ी सैटिंग को दर्शाता है ।

एस ई सी एल प्रबंधन की नियम विरुद्ध कार्य,– सीएन डी वेस्ट राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं नगर पालिक अधिनियम की धारा 1956के तहत कालोनियों में कचरा फैंकने एवं पुरी जिम्मेदारी एस ई सी एल प्रबंधन एवं सम्बन्धित इन्जीनियर के उपर नगर पालिका निगम चिरमिरी के द्वारा कार्यवाही किया जाना‌ चाहिए ।
घनश्याम सिंह मुख्य महाप्रबंधक चिरमिरी “इसकी जानकारी मिली है कि कालोनियों में सी एनडी वेस्ट कचरा पड़ा हुआ है जिसमें कार्यवाही किया जाएगा।
कंचन जायसवाल महापौर चिरमिरी “क ई बार मौखिक एवं पत्र के माध्यम से एस ई सी एल प्रबंधन को इन कचरा को लेकर जानकारी दिया गया है मेरे द्वार गोदरीपारा हल्दीबाड़ी नार्थ चिरमिरी के श्रमिक कालोनियों में गंदगी का आलम है एस ई सी एल हमेशा टेन्डर होगा तो साफ सफाई शुरू होगी बस यही बात करते हैं जिसमें हमारे द्वारा एस ई सी एल प्रबंधन को नोटिस भेजा गया है और जल्द ही कार्यवाही किया जाएगा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours