विधायक विनय जायसवाल ने युक्रेन में फंसे बच्चो से बोल चिन्ता न करें जल्द ही होगे अपनो के पास, सरकार कर रही प्रबंध

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

रुस और युक्रेन के बीच में हो रहे युद्ध में कोरिया जिले के कई छात्र छात्राएं वहां फंसे हुए हैं। जिसमें पूजा घोषाल आत्मज आलोक घोषाल हल्दीबाड़ी चिरमिरी की भी एक छात्रा युक्रेन में फसी हुई है जो कि मेडिकल की पढ़ाई वहां कर रही है। चिरमिरी की छात्रा जो कि इन विपरीत परिस्थितियों में यूक्रेन में है जिसमें स्थानीय विधायक विनय जायसवाल द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर हालचाल जाना और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हर संभव मदद मिले इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ से बात की है।

उन्होंने बताया कि देश के हजारों छात्र छात्राएं फंसे हुए हैं एम्बेसी और भारत सरकार की ढुलमुल रवैया अपनाया जिसमें वहां पर अप्रिय स्थिति और एयरलाइंस बंद हो गये है मेरे विधानसभा क्षेत्र चिरमिरी की छात्रा है जिनकी सुरक्षित घर वापसी की बात हुई है और उन्हें जल्द मदद मिलेगी।

छात्रा ने बताया कि भारत एंबेसी ने मामले की गंभीरता को देर से संज्ञान लिया, जिस कारण आज पूरे देश के कई छात्र छात्रा वहां फंसे हुए हैं। ज्ञात हो कि बीते दिनों रुस ने युक्रेन पर हमला कर दिया है जिसमें कई लोगों की जान भी चली गई है

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours