मंगलवार से बैकुन्ठपुर में महिला दिवस पर महिलाओं तीन दिवसीय खेलकूद प्रारंभ हो रहा है। चल सहेली महिला संगठन की अध्यक्ष अन्नपूर्णा सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बैकुन्ठपुर की विधायक व संसदीय सचिव अंबिका सिंह देव कार्यक्रम में उपस्थिति रहेंगी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चल सहेली महिला संगठन द्वारा तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन बैकुन्ठपुर के मोदीपारा खेल मैदान में किया जा रहा है। अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने बताया कि कुद हप्ते पहले ही उनके द्धारा ऐसा ही खेल प्रतियोगिता महिलाओं के लिए आयोजन कराया जा चुका है।
इससे महिलाओं के लिए एक नई दिशा देने के साथ उनके मनोबल व खुद में रोजगार आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलेगी । इस दौरान आयोजित हाने वाले खेलो में क्रिकेट फुटबॉल खो-खो कबड्डी कुर्सी-दौड़ जलेबी-दौड़ रस्साकशी जैसे कई खेलो में महिलाएं अपने हुनर का प्रर्दशन करेंगी। जिसमें विजेता टिमो को प्रथम, द्वितीय पुरस्कार एवं सम्मान पत्र भी संगठन की ओर से दिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के द्धारा प्रदान किया जायेगा।
वही पर कार्यक्रम के सबंध में संसदीय सचिव अंबिका सिंह देव ने कहां है कि ऐसे कार्यक्रम मील के पत्थर साबित होंगे। प्रतियोगिता में विविध खेल महिलाओं के द्वारा खेले जाएंगे जिससे प्रेरित होकर और भी महिलाएं आगे आएंगी।
as


+ There are no comments
Add yours