पुलिस विभाग के आंकड़ों पर यकीन करें तो जिले में क्राइम रेट लगातार कम हो रहा है। दूसरी ओर शहर में बाइक चोरी की घटनाए जिस तेजी से बढ़ रही है उसने पुलिस की भी नाक में दम कर रखा है । एक बार फिर से जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में पुलिस के सामने यह बाइक चोर चुनौती बन कर खड़े हो गए हैं। हर माह औसतन 8 से 10 बाइक शहर से चोरी हो रही है। यह वह आंकड़ें हैं जिनके शिकायते लेकर लोग मिडिया और थानो में जा रहे हैं। शहर में रात के अंधेरे में हो या दिन के उजाले में बाइक चोर आंख से काजल चुराने की तर्ज पर बाइक चुराकर ले जाते हैं। पुलिस मामले को दर्ज करती है लेकिन लंबे समय तक न बाइक का पता चलता है न बाइक चोरी करने वालों का। ऐेसे में चोरों के भी हौसले बुलंद हो गए हैं और बाइक चोरी का सिलसिला लगातार जारी है।
केश- 01
धर्मपाल निवासी मेन्डा्र, देवगढ़ कोड़ा कोरिया जोकि बैकुन्ठपुर के भवानी तिगड्डा में दुर्गा पंडाल के बगल में मिस्त्री का कार्य कर रहा था। और मकान मालिक के घर के सामने बाइक खड़ा किया था। इस दौरान उसकी बाइक हीरो एचएफ डीलक्स सीजी 16 सीएफ 7874 रविवार की शाम 4 से 4.30 बजे के बाद चोरी हो गई ।
केस – 02
स्टेट बैंक बैकुन्ठपुर की शाखा के सामने बैकुन्ठपुर, संजय नगर के निवासी रामेश्वर पटेल के बड़े भाई की बाइक क्रमांक सीजी 12 एके 2791 3 दिन पहले गायब हो गई । उक्त दोनों ही मामलों में चोरों के द्वारा बाइक की लॉक तोड़कर बाइक पार की गई।
पुरानी चोरो के सदस्यों पर शक
पुलिस ने पहले कभी बाइक चुराने वाली गैंग के सदस्यों को पकड़ा था। इन लोगों को जेल भी हुई थी और यह गैंग के सदस्य सजा पूरी करने के बाद जेल से बाहर भी आ गए। पुलिस का लगा था कि गैंग के सदस्य पकड़े जाने के बाद चोरी नहीं होगी। लेकिन यह सिलसिला नहीं रूका। पहले पुलिस का मानना था कि कोई नई गैंग वारदात को अंजाम दे रही है। लेकिन अब पुलिस पुरानी गैंग के जेल से बाहर आ चुके सदस्यों पर भी नजर रख रही है। पुलिस को शक है कि संभवतः यह गैंग फिर से सक्रिय हो गया हो।
चेकिंग और पूछताछ के भरोसे पुलिस
पुलिस ने बाइक चोरों को पकडऩे के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। लेकिन फिलहाल की कार्रवाई सिर्फ वाहनों की चेंकिंग और चालकों से पूछताछ तक ही सीमित हैं। साथ ही पुराने मामलों में पकड़े गए लोगों के भी कामकाज और आमदनी के साधनों की जानकारी जुटाई जा रही है। विभाग का कहना है कि शहर में बाइक चोरी की वारदात बढ़ रही है। इसे रोकने के प्रयास लगातार जारी है। साथ ही बाइक चोरी के मामलों में जेल से छूटे बदमाशों पर भी निगरानी रखी जा रही है। उनके कामकाज और उनकी की जानकारी ले रहे है।
वर्जन…………………..
बाइक चोरी की वारदातें बढ़ी है। इसे रोकने के लिए अभियान चला रहा है। साथ ही बदमाशों की जानकारी ले रहे है। ताकि चोरियों पर अंकुश लगाया जा सकें।
-अश्वनी सिंह, कोतवाली प्रभारी बैकुन्ठपुर
as

+ There are no comments
Add yours