महिलाओ ने प्रचलीत खेलो के साथ विलुप्त हो चुके खेलो को दिया अभयदान……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

मंगलवार से बैकुन्ठपुर में महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं तीन दिवसीय खेलकूद आरम्भ हुआ। चल सहेली महिला संगठन की अध्यक्ष अन्नपूर्णा सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि बैकुन्ठपुर की विधायक व संसदीय सचिव के मार्गदर्षन में अंबिका सिंह देव प्रतियोगिता कराई जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चल सहेली महिला संगठन द्वारा तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन बैकुन्ठपुर के मोदीपारा स्कूल खेल मैदान में किया जा रहा है।
इस दौरान तीन दिवसीय प्रतियोगिता के प्रथम दिवस क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो कबड्डी जैसी प्रचलित खेलों के अतिरिक्त विलुप्त हो चुके रस्साकशी, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड,़ जैसे खेलों का आयोजन भी किया जा रहा है । जो महिलाओं को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ समाज में प्रचलित पुराने परंपरागत खेलो को जीवन दान देने के समान है । इस दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों में उमझर, मोदीपारा, खरवत, लटमा, सारा, गदबदी, खालपारा और जामपारा की महिला टीमों ने हिस्सा लिया। जबकि पीटीआई के तौर पर भूपेंद्र पाल, जीतराम किंडो, विजय विश्वकर्मा, शकुंतला लकड़ा, नीतू कुशवाहा व लक्ष्मी ने अपनी अपनी सेवाए दी। वहीं पर प्रतियोगिता स्थल प्रतियोगिता के आयोजन कर्ता अन्नपूर्णा सिंह के अलावा प्रभाकर सिंह, अनुराग दुबे बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


गौरतलब हो कि कुछ हप्ते पहले ही उनके द्धारा ऐसा ही खेल प्रतियोगिता महिलाओं के लिए आयोजन कराया जा चुका है। इससे महिलाओं के लिए एक नई दिशा देने के साथ उनके मनोबल व खुद में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलेगी । वही पर प्रतियोगिता में विजेता टिमो को प्रथम, द्वितीय पुरस्कार एवं सम्मान पत्र भी संगठन की ओर से दिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के द्धारा प्रदान किया जायेगा।
वही पर कार्यक्रम के सबंध में संसदीय सचिव अंबिका सिंह देव ने कहां है कि ऐसे कार्यक्रम मील के पत्थर साबित होंगे। प्रतियोगिता में विविध खेल महिलाओं के द्वारा खेले जाएंगे जिससे प्रेरित होकर और भी महिलाएं आगे आएंगी।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours