वार्ड नंबर 14 फैवारा चौक के सामने दशकों से चले आ रहे दुर्गा पंडाल को कुछ वर्ष पहले प्रशासन द्वारा हटा दिया गया था । इसके बाद अब दोबारा जनाकांक्षा एवं वार्ड वासियों की मांग पर फवारा चौक के ठीक सामने दुर्गा पंडाल का निर्माण कराने हेतु प्रस्ताव बना कर वार्ड पार्षद साधना जायसवाल द्वारा परिषद को सौंपा गया है। इस दौरान उन्होंने बताया कि आगामी दुर्गा पूजा से पहले हर हाल में पंडाल का निर्माण करा लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 14 में उनके द्वारा स्वच्छता को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सड़क एवं नालियों की साफ-सफाई कराई जा रही हैं।
as

+ There are no comments
Add yours