यूपी के साथ साथ चार राज्यों में आसान जीत से जिले के भाजपाइयों में उत्साह व जोश है । भाजपा की इस उपलब्धि पर जिले के भाजपा पदाधिकारियों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जनता के प्रति आभार माना। कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश में भाजपा पर लोगों ने विश्वास जातने के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व पर विश्वास भी जताया है।
मोदी है तो मुमकिन है
प्रदेश के पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे ने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताते हुए चार राज्यों में भाजपा ने जीत हासिल दे दिया है। उत्तरप्रदेश में योगी के नेतृत्व में बहुमत प्राप्त हुआ है। अन्य राज्यो में भाजपा ने परचम लहराया। इस जीत कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है, वहीं कार्यकर्ता पुरे उत्साह में हैं।
भाजपा के कामो पर लोगो को भरोसा
भाजपा कोरिया जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि देश की जनता भाजपा के कार्यों से खुश हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विकास का संकल्प लिया है, उन्होंने जिस विजन के साथ काम किया उस पर चार राज्यों की जनता ने विश्वास दिखाया। बहुमत के साथ भाजपा की जीत हुई है। आगामी चुनाव में देश के अन्य राज्यों में भी यहीं स्थिति रहेगी
भाजपा की बड़ी उपलब्धि
भाजपा कोरिया जिले के प्रवक्ता बसंत राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास का जो नारा दिया है, वह आज सही मायनों में गांव-गांव तक पहुंचा है। वर्षों बाद यूपी में कोई सरकार लगातार सत्ता में आयी है। सबसे बड़े राज्य के साथ ही अन्य तीन राज्यों में मोदी के कार्य पर जनता ने विश्वास दिखाया।
छत्तीसगढ में भी लहरायेंगे परचम
कोरिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनता प्यार करती है उनके काम करने तरीका, हर तबके के लोगों को न्याय देना, गरीबों की नाथ की अगुवाई में भाजपा ने बहुमत प्राप्त किया। उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ में भी जनता कांग्रेस की सरकार को विदा करने को तैयार बैठी है। बस छोडा इंतजार करिये।
as





+ There are no comments
Add yours