मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर शराब विक्रेता को धरा……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

सीटी कोतवाली बैकुंठपुर कोरिया पुलिस द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा अवैध नशे के कारोबार करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने का निर्देश पर 13 मार्च को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर कि शिव कुमार निवासी बड़गांव महुआ शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबन्दी कर पतरापाली में उसे अवैध महुआ शराब 8 लीटर सहित पकड़ा गया। इसी प्रकार मुखबिर सूचना पर मनीश टोप्पो व नस्तोव टोप्पो निवासी आनी को अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु परिवहन करते हुए तलवापरा में 12 लीटर महुआ शराब सहित पकड़ा गया। आज ही मुखबिर सूचना मिली कि जितेंद्र गुप्ता निवासी बाजारपारा नशीली दवाई घूम घूम कर बिक्री कर रहा है पुलिस द्वारा घेरा बन्दी कर पकड़ा गया तलाशी लेने पर कुल 48 कैप्सूल स्पाजमो प्रोक्सीवान के टैबलेट बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम व नारकोटिक्स अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अश्वनी सिंह, उ नि दुबे, प्रधान आरक्षक शम्भू पोर्ते, रोबिन लकड़ा, आरक्षक भानु प्रताप, इलियास कुजूर, प्रदीप श्याम धर्मबेल तिर्की, सजल जायसवाल, दिनेश उइके, महिला आरक्षक कृष्ण कांति कुशवाहा का सराहनीय योगदान रहा।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours