पेट्रोल में 83 तो डीजल में 85 पैसा बढा दाम, लोगो को आगे का डर……..

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

काफी समय से जिस बात की संभावना जताई जा रही थी वो आज उसकी शुरुआत हो गई है और देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आज बढ़ गए हैं। पेट्रोल डीज़ल के दामों में ये इजाफा आज कच्चे तेल की लगातार चढ़ती कीमतों और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते ग्लोबल तेल के दाम बढ़ने के चलते हुए हैं। कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर में पेट्रोल के दाम में 83 पैसा तो और डीजल में 85 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। लोगो को डराने वाली बात यह है कि अब से कीमतों में रोजाना बढ़ोतरी की भी आशंका जताइ्र जा रही है।

137 दिनो के बाद बढे दाम

गौरतलब हो कि बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम 137 दिन बाद बढ़े हैं और इससे पहले 4 नवंबर को देश में ईंधन के दाम बढ़े थे। आज सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू हो गई हैं। बैकुन्ठपुर के बैकुन्ठ फियुल की संचालिका सीमा रानी हस्सा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पेट्रोल के दाम हमारे पंप पर 102.90 रुपये पहुॅच गया है। पेट्रोल के दाम 83 पैसे बढा गया है जबकि इससे पूर्व 102.07 था । डीजल के दाम में भी 85 पैसे की तेजी आई है जबकि इससे पूर्व 93.28 पर था।


किमते और बढने का अनुमान

जानकारो की माने तो हाल में ही कच्चे तेल की कीमतों में 40 फीसदी का उछाल देखा गया है कच्चे तेल के दााम 81 डॉलर से 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए थे और हालांकि इनके दामों में फिलहाल कुछ नरमी देखी गई लेकिन कल फिर इसमें उछाल देखा गया है। यही बात है कि लोगो के अंदर इस बात डर है कि आगे न जाने इन दोनो के दाम कहा पर जाकर ठहरें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours