कोरिया जिले के जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के प्रेमाबाग में गत दिवस मितानिन स्वास्थ्य पंचायत सम्मेलन जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में मितानिन और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब हो कि बैकुन्ठपुर में आयोजित मितानिन जन संवाद पंचायत स्वास्थ्य सम्मेलन में समस्त मितानिनों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं को रखा। मितानिनों का कहना था कि कई जगहों पर शासन द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए चलाई गई 102 एंबुलेंस सेवा कभी समय पर नहीं पहुंचती है। इससे उस पंचायत के रहने वाले निवासियों को कई बार काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है। बहरहाल, शासन द्वारा जनसमुदाय के लाभ के लिए यह योजना सरकार ने शुरू की है, तो उन ग्रामीणों को यह लाभ क्यों नहीं मिल पाती। इसी तरह कई मांगों को लेकर मितानिनो मुद्दों को सम्मेलन में रखा गया। वहीं मुख्य अतिथि के तौर पर षिवुपर चरचा की नगर पालिका अध्यक्ष लालमुनि यादव, प्रार्षद व समाजिक कार्यकर्ता अन्नपूर्ण सिंह, संगीता राजवाडे भी उपस्थित रही। इस दौरान सभी उपस्थित अतिथि मितानिनों की समस्याओं से रूबरू हुए।
as

+ There are no comments
Add yours