साइबर सैल पुलिस ने कोरिया जिले में गुम हुए मोबाइलों को बरामद किया है। करीब 51 मोबाइल पुलिस अधीक्षक प्रफूल्ल ठाकुर ने वारिसों को सौंपे हैं। लोगों ने मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी पर कार्रवाई करते हुए साइबर सैल ने जांच शुरू की और जिसके बाद 4दर्जन से अधिक मोबाइल बरामद किए हैं। बरामद किए गए मोबाइलों 51 मोबाइल उनके वारिसों को सौंपे गए हैं जिसमें से सबसे अधिक पटना के 12, बैकुन्ठपुर के 10, खडगवा 5 थाना क्षेत्रो के मोबाईल बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर सैल पुलिस ने मोबाइल ढूंढने में सफलता हासिल की है। आज मालिकों को मोबाइल सौंपे गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग मोबाइलों का पूरा ध्यान रखें। गुम मोबाइल अगर किसी अपराधी को मिल जाता है तो वह इसका गलत इस्तेमाल भी कर सकता है, इसलिए लोग तुरंत शिकायत दर्ज करवाएं ताकि पुलिस टीमें गुम हुए मोबाइल को शीघ्र ट्रेस करें।
as


+ There are no comments
Add yours