जिले में चौत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में…….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिले के विभिन्न दूर्गा मंदिरो में चौत्र नवरात्र महोत्सव 2022 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। चिंदवारीडाढ मंदिर में ज्योति कलशों की स्थापना दो अप्रैल को दोपहर 12 बजे से होगी। हवन नौ अप्रैल को व कलश विसर्जन शोभायात्रा 10 अप्रैल को शाम 4;30 बजे होगी। मंदिर में प्रतिदिन प्रातः सात बजे से चण्डी यज्ञ व दुर्गासप्तशति का किया जाएगा।

कई त्योहार रविवार को

इस साल 2022 में कई मुख्य त्योहार और जयंती रविवार को पड़ रहे हैं, इससे छुट्टी की कटौती होगी। इस बार रामनवमी 10 अप्रैल, ईद-उल-जुहा बकरीद 10 जुलाई, गांधी जयंती 2 अक्टूबर, ईद मिलादुन्नबी 9 अक्टूबर, छठ संध्या अर्घ्य 30 अक्टूबर, क्रिसमस 25 दिसंबर, मजदूर दिवस 1 मई रविवार को पड़ रहे हैं। रविवार अवकाश पड़ने से इनमें अलग से छुट्टी नहीं मिलेगी।

ज्योति कलश स्थापना की तैयारी जोरों पर

जिले के प्रमुख मंदिरों में चौत नवरात्रि में आस्था की ज्योति प्रज्वलित की जा रही है जिसका ज्योति कलश शुल्क मंदिर समितियों द्वारा तय किया गया है। चिनवारीडाढ मंदिर के श्रीकांत गढेवाल ने बताया कि मंदिर ज्योति कलश का शुल्क 1151रुपये घी और 751रुपये तेल का रखा गया है। इस वर्ष नवरात्र को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। इसके अलावा रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इस बार कोरोना पाबंदियो के हटने के बाद सारे धार्मिक कार्य पूर्व का भांति आयोजित किया जायेगा

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours