गर्म हवाओ ने अभी से किया लोग को परेशान…….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

जिलें में गर्म हवा चलने लगी है। मार्च महीने के अंतिम दौर में गर्मी ने अपना रौद्र रूप भी दिखाना चालू कर दिया है। लगातार गर्मी बढ़ते जा रही है तापमान बढ़ता जा रहा है। दो दिशाओं से हवा के बीच वातावरण फिर से सामान्य होने वाला है। दिन में गर्म हवा चलने लगी है।
इन दिनो तापमान में बढ़ोतरी का दौर पुनः शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो दिनों में तापमान में दो डिग्री तक की वृद्धि संभव है। उधर गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा भी गर्म चलने लगी है। देर शाम तक हवा गर्म चल रही है।

तापमान में वृद्धि के बाद लू जैसी स्थिति निर्मित हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से गरम और शुष्क हवा आ रही है व चरम दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिण से नमीयुक्त और अपेक्षाकृत ठंडी हवा आ रही है। इसके कारण प्रदेश में अधिकतम तापमानों में वृद्धि होने की संभावना है और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग की माने तो जिले में आगामी 2 दिनो 2 डिग्री न्यूनतम और अधिकतम तापमान में परिवर्तन की संभावना जताइ्र जा रही है। जिले में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। प्रदेश के अन्य प्रमुख जिलों की तुलना में यहां का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक है।

गर्मी के दिनों में अधिक पानी पीएं

गर्मी के दिनों में आम जनों को अधिक पानी पीना चाहिए। अधिक पानी पीने से विभिन्ना प्रकार के लाभ होते हैं जिसे लेकर जिले के स्वास्थ्य सलाहकार डॉ. प्रिंस जायसवाल ने बताया कि गर्मी के दिनों में महिलाओं पुरुषों व सभी वर्गों को कम से कम पांच लीटर पानी प्रतिदिन पीना चाहिए। साथ ही संतरा, तरबूज, खरबूज, अंगूर, खीरा, ककड़ी, आम, मौसम्बी, केला आदि फलों का ज्यादा सेवन करना चाहिए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours