योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए योगाचार्य संजय गिरि का मंत्री ने किया सम्मान

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News


विगत सोमवार 4 अप्रैल को जिले के कर्मठ योगाचार्य संजय गिरि का प्रदेश की समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया ने बिलासपुर के लखीराम ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्वाधान में आयोजित बिलासपुर संभाग स्तरीय योग सम्मेलन व योग शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के साथ प्रदेश योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, सदस्य रवींद्र सिंह, पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी सहित अन्य कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने योगाचार्य श्री गिरि के सम्मानित किए जाने के अवसर पर मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया सहित अन्य लोगों को बताया कि गिरि की निःशुल्क योग सेवा प्रदेश के उत्कृष्ट आचार्यों में से एक है और अत्यंत सराहनीय है। ये समूचे सरगुजा संभाग में योग सेवा देते है इसलिए सरगुजा संभाग से एकमात्र योग शिक्षक आज के कार्यक्रम में सम्मानित किए जा रहे है। इस पर मंत्री भेड़िया ने भी श्री गिरि के कार्यों की प्रशंसा करते हुए एक प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देते हुए आगे भी इसी तरह जुटे रहने की बात कही

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours