छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने रायपुर में नियमितीकरण को लेकर एक दिवसीय आमसभा आयोजन किया है। इस सबंध में संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर सिंह का कहना है कि शासन की विभिन्न योजनाओं को हमारे द्वारा किसानों तक पहुंचाया जाता है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के बनते ही वादा किया गया था कि अनियमित कर्मचारी को नियमित किया जाएगा । आज 3 साल बीतने को है फिर भी कोई सुध लेने वाला नहीं है इस महंगाई के दौर में अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों के द्वारा दिन-रात कार्य किया जा रहा है 1918 में सहकारिता का गठन किया गया था
आज तक इस महंगाई के दौर में कर्मचारी और उनके परिवार के लोग परेशान हैं । कई बार शासन से मांग की गई है हर बार आश्वासन ही मिलता है छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के 1 सूत्रीय मांग की है नियमितीकरण । यदि हमारी मांगों को गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए पूर्ण नहीं किया जाएगा तो आगामी दिनो में अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य रहेंगे । जिससे किसानों को सही समय पर खाद बीज नगद दवाई उपलब्ध नहीं हो पाएगा । जिसकी समस्त जवाबदारी शासन की होगी ठीक है।
as

+ There are no comments
Add yours