अब जन्मदिन पर पुलिसकर्मीयो को मिलेगा अवकाश, एसपी ने दिया आदेश……

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा आज एक नई परम्परा का आगाज किया गया। एसपी ने निर्देश दिया कि जिन भी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों का जन्मदिन होगा उन्हें ग्रीटिंग कार्ड, मिठाइयां एवं जन्मदिवस के दिन का अवकाश प्रदाय किया जाएगा। इसी तारतम्य में 4 एवं आज 5 को जिला कोरिया पुलिस बल के कुल 10 अधिकारी/ कर्मचारियों का जन्मदिवस होने पर आज की समीक्षा बैठक में इस कार्य का आगाज किया गया।

जिसमें उप निरीक्षक संदीप सिंह चौकी कुवारपुर, प्रधान आरक्षक राम कृपाल सिंह थाना पोड़ी, प्रधान आरक्षक किशन राम भगत रक्षित केंद्र बैकुंठपुर, आरक्षक राम लखन सिंह चौकी रामगढ़, आरक्षक संजय सिंह थाना झांगराखण्ड, आरक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी यातायात शाखा, आरक्षक खिलन सिंह पैकरा थाना सोनहत तो 5 अप्रैल को आरक्षक रामकिशुन थाना बैकुंठपुर, आरक्षक भोलानाथ थाना खड़गवा, आरक्षक धर्मेश कुमार थाना कोटाडोल जन्मदिन होने पर उन्हें रक्षित केंद्र के कांफ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा बधाई अर्पित की उक्त बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के साथ जिले के समस्त थाना, चौकी प्रभारी, अनुविभागीय अधिकारी, रक्षित निरीक्षक उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुभाग स्तर पर प्रत्येक दिवस इस परंपरा को जारी रखा जाए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours