बुधवार की रात मनेन्द्रगढ़ शहर से लगे ग्राम चैनपुर में एक 16 वर्षीय युवक कुएँ में गिर गया। 108 की टीम ने अति महत्वपूर्ण समय में युवक का इलाज कर उसकी जान बचाने में सक्रिय भूमिका निभाई। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चैनपुर निवासी पीयूष उम्र 16 वर्ष खेलते समय अचानक 60 फ़ीट गहरे कुएं में गिर गया। बच्चे की चीख सुनकर लोगों की भीड़ इक्कठा हो गयी। इसके बाद पीयूष को बाहर निकालने और उपचार के लिए पुलिस और 108 टीम को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही 108 की टीम गॉंव पहुंची और बच्चे को बाहर निकालने पुलिस ग्रामीण के साथ रेस्क्यू करने में जुट गई। बच्चे के बाहर आते ही युवक को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इसको देखते तुरंत ही बच्चे को ईएमटी आरती साहू द्वारा ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया एवं प्राथमिक उपचार करते हुए सीएचसी मनेन्द्रगढ़ में एडमिट कराया गया।
as

+ There are no comments
Add yours