शहर में पारा पहुंचा 42 डिग्री पर, गर्मी से लोग हालाकान……….

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

इन दिनों बेतहाशा गर्मी बढ़ी है आलम यह है कि गर्मी से लोग हालाकान नजर आ रहे हैं। सड़के दोपहर होने पहले ही सुनसान हो रही है लोगो को अब आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की चिंता सताने लगी है। मंगलवार को शहर का तापमान 42 डिग्री पर पहुॅच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर है। दरअसल बीते पखवाडे भर पहले से ही 40-41 डिग्री सेल्सियस पर तापमान नजर आ रहा था। वही पर मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में और ज्यादा चढ़ने की बात कही जा रही है । जिससे गर्मी से अब राहत किसी तरह से मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है ।
पारा चढ़ने के कारण दिन के समय लोग शहर की सड़कों पर नजर नहीं आते हैं और दोपहर का सन्नाटा पसर जाता है । लोगों ने कहा कि आने वाले दिनों में हम गर्मी को कैसे सहना आसान नही होगा।

बिजली की आंख मिचौली मुसीबत

गर्मी के बीच लोग गर्मी से बेहाल हो रहे है तो दूसरी ओर लोगो को इस भीषण गर्मी के बीच दिन हो या रात में कई कई घंटों तक जिलेवासियो को बिजली के आंख मिचौली से दोचार होना पड़ रहा। बिजली की वजह से एक तरह से लोगो पर दोहरी मुसीबत बनकर सामने खड़ी हो गई।

आते जाते रहे बादल

मंगलवार को दिन भर बादलो का आना जाना लगा रहा। मौसम विभाग की माने प्रदेश के कुछ इलाको के साथ जिले में भी मौसम में बदलाव होगा और हवाएं चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की भी संभावना है। वही पर आने वाले 72 घण्टो तक तापमान में राहत की उम्मीद नही है।

फिर बन रहा है सिस्टम

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के उत्तर में पश्चिमी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिणी हवा आ रही है। इसके प्रभाव से ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इनमें लगातार वृद्धि का रुख जारी रहेगा। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ में रहेगा।

पिछले 5 दिन का अघिकतम पारा

मंगलवार 42.0 डिग्री
सोमवार 41.0 डिग्री
रविवार 41.0 डिग्री
शनिवार 41.0 डिग्री
शुक्रवार 41.0 डिग्री

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours