बैकुंठपुर के वार्डों में पेयजल लेकर जाने वाले टैंकरों की बदहाली पर गौरक्षा वाहिनि के जिलाध्यक्ष अनुराग दुबे ने कहा कि शहर के फिल्टर प्लांट में दर्जनों पानी के टैंकर टूटे-फूटे हालात में पड़े हुए हैं । इसकी जानकारी मौखिक मेरे द्वारा जनवरी माह में ही बैकुंठपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दी गई थी । फिल्टर प्लांट में तीन-तीन आदमियों की ड्यूटी वेल्डिंग मिस्त्री के रूप में लगी हुई है उनसे टैंकरों की मरम्मत पर ध्यान आर्किषत किया गया था । ताकि गर्मी में टैंकरो के द्धारा वार्डो में पानी सप्लाई आसानी से हो सके। इसके बावजूद अब तक इन कबाड़ के रूप में फिल्टर प्लांट में पड़े हुए टैंकरों का मरम्मत नहीं कराया गया । यही कारण है िकइस भीष्ण गर्मी में इन्हीं टूटे-फूटे टैंकरों से वार्ड में पानी सप्लाई कराया जा रहा है जिस कारण ज्यदातर पानी रोड में ही बह जा रहा है। यही हाल ट्रैक्टर इंजन का भी है अधिकतर ट्रैक्टर इंजन खराब हो चुके हैं ।
as

+ There are no comments
Add yours