केल्हारी पुलिस ने गांजा बिक्री करने वाले 2 लोगो को पकडने में सफलता मिली। इससे पूर्व मुखबीर सूचना पर ग्राम केल्हारी बिछियाटोला रोड में मोटर सायकल क्रमांक सीजी 12एए/ 5673 में चालक मोतीलाल पिता सुदीन गोड निवासी रोझी एवं मोटर सायकल में पीछे बैठकर नयन किशोर सिंह उर्फ राजा सिंह पिता कुबेर सिंह निवासी केल्हारी ने बिक्री हेतु अवैध गांजा रख कर बिक्री करने करने के लिए परिवहन कर रहे हैं कि सूचना पर तत्काल पुलिस टीम के साथ ग्राम केल्हारी बिछियाटोला रोड गौठान के पास घेराबंदी कर रेट कार्यवाही किया गया मुखबिर के बताए मुताबिक मोटर सायकल क्रमांक सीजी 12एए5673 चालक मोतीलाल चलाते हुए आया तथा पीछे नयन किशोर उर्फ राजा सिंह बैठा था जिन्हें रोक कर चेकिंग किया गया। राजा सिंह अपने कब्जे में एक सफेद प्लास्टिक में 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ रखकर परिवहन करते पाया गया। मौके पर नारकोटिक्स एक्ट के प्रावधानों के तहत संपूर्ण पंचनामा कार्यवाही कर आरोपी नयन किशोर उर्फ राजा सिंह पिता कुबेर सिंह उम्र 50 साल निवासी केल्हारी तथा मोटर सायकल चालक मोतीलाल पिता सुदीन गोड उम्र 73 साल निवासी चलाते पाया गया आरोपियों के रोझी के विरुद्ध 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध धारा के तहत अपराध घटित करना सबूत पाए से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में न्यायालय पेश किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी जे.एल. गायकवाड, प्रधान आरक्षक शेषनारायण सिंह, दीपक मिंज, भगत सिंह, जय सिंह, मिथिलेश यादव, अनिल खाखा, मनोज कुमार रजवाड़ेकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
as

+ There are no comments
Add yours