कलेक्ट्रेट फर्जी चेक मामले में बंटी और बबली गिरफ्तार….कई सवालों के जवाब अभी भी अनसुलझे

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कोरिया कलेक्ट्रेट के नजरात शाखा में गत महीने हुई फर्जी तरीके से चेक आहरण मामले में 2 और आरोपियों को चरचा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार चरचा पुलिस ने अजमत ताज पिता फखरुद्दीन ताज उम्र 35 वर्ष निवासी मिलिकियाना मोहल्ला थाना फुलवारी शरीफ जिला पटना बिहार एवं नगमा परवीन पति अजमल ताज उम्र 25 वर्ष निवासी मिलिकियाना मोहल्ला थाना फुलवारी शरीफ जिला पटना बिहार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया । पुलिस ने बताया कि 13 अप्रैल को चरचा थाने में हुई शिकायत के बाद चकों की क्लोनिंग कर विभिन्न बैंकों के ब्रांच में कोर बैंकिंग के द्वारा चेक आहरण करा कर एक करोड़ 39 लाख रुपए आहरण कर लिया गया। जिसके बाद कोरिया पुलिस ने कई टीमों का गठन किया जो विभिन्न राज्यों में आरोपियों को धरपकड़ करने का काम कर रहे ।

कई सवालों के जवाब अभी भी अनसुलझे

जिस तरीके से विगत 1 महीने से कोरिया कलेक्ट्रेट की नजरात शाखा से करोड़ों की रुपए 21 चेकों की क्लोनिंग कर अलग-अलग तिथियों में आहरण किया गया। उसमें बैंक प्रबंधन से लेकर कलेक्ट्रेट की नजरात शाखा में जिम्मेदारों पर जानकार उंगली उठा रहे हैं । लगातार यह बात सामने आ रही है कि नजरात शाखा से चेक की क्लोनिंग आखिर हो कैसे गई। इस संबंध में अब तक शासन प्रशासन ने किसी प्रकार का प्रकाश नहीं डाला है और आज शहर में इसी बात को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। बेहतर होगा कि आने वाले दिनों में कलेक्टोरअ की इस शाखा से चेक की क्लोनिंग में शामिल लोगों को भी सामने लाया जाए।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours